फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Presidential Medal of Freedom: जिस सोरोस पर भारत में हंगामा, उसे बाइडन ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Sat, 04 Jan 2025 05:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' सम्मान के लिए 19 नामों की घोषणा की। इनमें हिलेरी क्लिंटन, जॉर्ज सोरोस और लियोनेल मेसी के नाम भी शामिल हैं। यह अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह के दौरान बाइडन - फोटो : एक्स/पोट्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस जॉर्ज सोरोस को लेकर भारत में हंगामा मचा है, उसे जो बाइडेन ने अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने सोरोस के साथ पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेस्सी व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत एश्टन कार्टर को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


शेड्यूल विवाद के कारण, अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी अमेरिकी राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए व्हाइट हाउस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके।

जॉर्ज सोरोस पर विपक्ष के साथ मिलकर भारत सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप है। इसे लेकर कई बार भारतीय संसद में हंगामा भी हो चुका है। इतना ही नहीं सोरोस पर यह भी आरोप है कि वह भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए विपक्ष को फंडिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जो बाइडन ने इस बार कुल 19 लोगों को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम पुरस्कार के लिए सम्मानित किया है। इनमें पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी, पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत एश्टन कार्टर और विवादित निवेशक जॉर्ज सोरोस शामिल हैं।

व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित  समारोह के दौरान बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में अंतिम बार, मुझे  वास्तव में असाधारण लोगों के एक समूह को हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान  प्रदान करने का सम्मान मिला है, जिन्होंने अमेरिका की संस्कृति और उद्देश्य को आकार देने के लिए अपना पवित्र और पूरा प्रयास किया। 

उन्होंने कहा कि लोगों का यह समूह अंतर्दृष्टि और प्रभाव के साथ हमारे देश पर एक अविश्वसनीय छाप छोड़ता है जिसे दुनिया भर के प्रमुख शहरों और जीवन के दूरदराज के क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है।यह हमें दिखाता है कि एक राष्ट्र के रूप में क्या संभव है।
शनिवार दोपहर पुरस्कार समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, रक्षा सचिव लोयड ऑस्टिन सहित उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य और कई मशहूर हस्तियां व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में मौजूद थीं।

इससे पहले,  व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनको दिया जाता है, जिन्होंने अमेरिका की समृद्धि, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने, सुरक्षा, वैश्विक शांति व अन्य किसी भी तरह से देश को अग्रणी ले जाने में अनुकरणीय योगदान दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा,  ये 19 व्यक्ति ऐसे महान नेता हैं, जिन्होंने अमेरिका को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि महान नेता भरोसे को बनाए रखते हैं। हर किसी को समान अवसर देते हैं और शालीनता को सर्वोपरि रखते हैं। इन 19 व्यक्तियों को महान नेताओं के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अमेरिका और दुनिया को बेहतर बनाया।  

जिन लोगों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है, उनमें हिलेरी क्लिंटन, जॉर्ज सोरोस, लिलोनेल मेसी, एश्टन कार्टर और राल्फ लॉरेन जैसे प्रमुख नाम हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं-

हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन ने कई दशक तक सार्वजनिक सेवा में काम किया। उन्होंने अमेरिकी सीनेट में पहली महिला के रूप में चुने जाने का इतिहास रचा था। उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में भी सेवा दी। वह एक अमेरिकी राजनीतिक दल से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामांकित होने वाली पहली महिला बनी थीं। 

जॉर्ज सोरोस
व्हाइट हाउस के मुताबिक, जॉर्ज सोरोस एक अरबपति निवेशक हैं और ओपन सोसायटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उन्होंने 120 से अधिक देशों में लोकतंत्र, मानवाधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कई पहलें की हैं। हालांकि, सोरोस हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक रहे हैं। उन पर भारतीय चुनावों में कथित दखलंदाजी के आरोपी लगाए गए। 

लियोनल मेसी
लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। वह लिओ मेसी फाउंडेशन के जरिए स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रमों का समर्थन करते हैं और यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडर के रूप में काम करते हैं। 

एश्टन कार्टर 
दिवंगत एश्टन कार्टर ने अमेरिका के 25वें रक्षा मंत्री के रूप में सेवा दी थी। उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्होंने अमेरिका में हर नागरिक की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपने करियर को समर्पित किया।  

राल्फ लॉरेन
राल्फ लॉरेन एक जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं, जिन्होंने फैशन उद्योग को एक नया आयाम दिया। लॉरेन के ब्रांड के माध्यम से पारंपरिक अमेरिकी शैली को पेश किया।
विज्ञापन


अन्य सम्मान प्राप्तकर्ता-
बोनो: प्रसिद्ध रॉक बैंड यू 2 के मुख्य गायल और एड्स व गरीबी के खिलाफ अभियान में सक्रिय। 

माइकल जे.फॉक्स: एक अभिनेता हैं, जों पांच बार एमी पुरस्कार, चार बार गोल्डन ग्लोबल पुरस्कार और अन्य कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। 

डेनजल वॉशिंगटन : अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्हें पहले दो अकादमी पुरस्कार और कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं।  

टिम गिल: एलजीबीटीक्यूआई अधिकारों और समानता के लिए काम करने वाले एक उद्यमी
जोस एंड्रेस: स्पेनिश-अमेरिकी शेफ, जिन्होंने अमेरिका में तपास को लोकप्रिय बनाया। 
  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें