फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China-Taiwan: बाइडन बोले- चीनी आक्रमण की स्थिति में ताइवान की रक्षा करेगी अमेरिकी सेना

Mon, 19 Sep 2022 06:35 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

इंटरव्यू के दौरान बाइडन जब पूछा गया कि क्या अमेरिकी सेना, चीनी के आक्रमण की स्थिति में ताइवान की रक्षा करेगी, उन्होंने जवाब 'हां' में जवाब दिया। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेना चीनी आक्रमण की स्थिति में ताइवान की रक्षा करेगी। बाइडन ने यह बात रविवार को एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कही। 

विज्ञापन


ताइवान के मुद्दे पर बाइडन का यह अब तक का सबसे स्पष्ट बयान माना जा रहा है। इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि क्या अमेरिकी सेना, चीन द्वारा दावा किए स्व-शासित द्वीप की रक्षा करेगी, उन्होंने जवाब हां में जवाब दिया। उन्होंने आगे कहा, चीनी आक्रमण की स्थिति में अमेरिकी सेना ताइवान की रक्षा करेगी। 

बाइडन के बयान पर जब व्हाइट हाउस के प्रवक्ता से टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने साफ किया कि ताइवान के प्रति अमेरिका की नीति नहीं बदली है। प्रवक्ता ने कहा, राष्ट्रपति पहले भी कह चुके हैं। उन्होंने तब भी स्पष्ट किया था कि हमारी ताइवान नीति नहीं बदली है। यह सच है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें