फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: बिडेन प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत के अधिकारियों से हटाई गई पाबंदी

Sat, 03 Apr 2021 09:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ट्रम्प प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत के कर्मियों पर लगाए थे प्रतिबंध
  • अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारियों की जांच करने वाली हैं संस्था है आईसीसी
  • अधिकारियों के अमेरिकी वीजा पर लगे प्रतिबंधों को भी हटाया गया
विज्ञापन
Jo Biden, Kamala Harris - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में जो बिडेन प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत के अधिकारियों पर लगाए गए प्रतिबंध और वीजा प्रतिबंधों को वापस ले लिया। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि आईसीसी ‎‎के कर्मियों पर ट्रंप प्रशासन ने जो पाबंदी लगाई थी वह पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद थे। बता दें कि आईसीसी अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारियों की जांच करने वाली अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत है। ट्रंप ने अदालत के कर्मियों पर आर्थिक वीजा समेत कई अन्य प्रतिबंध लगाए थे। 

विज्ञापन


बिडेन प्रशासन ने सभी कर्मियों पर लगे प्रतिबंधों को हटाया
अमेरिकी विदेश मंत्री‎‎ ‎‎एंटोनी ब्लिंकेन‎‎ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो ‎‎बिडेन‎‎ ने नीदरलैंड स्थित ‎‎आईसीसी ‎‎के कर्मियों पर से ‎‎ट्रंप‎‎ प्रशासन की ओर से लगाए गए सभी प्रतिबंधों को रद्द कर दिया है। 
उन्होंने कहा, "आज, राष्ट्रपति जो ‎‎बिडेन‎‎ ने ' ‎‎अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत‎‎ ‎‎(आईसीसी) ‎‎से जुड़े अधिकारियों की संपत्ति को रोकने वाले कार्यकारी आदेश को रद्द कर दिया। ब्लिंकेन ने कहा, ‎‎आईसीसी‎‎ अभियोजक ‎‎फताउ बेंसौदा‎‎ और ‎‎फकिसो मोचचोको,‎‎अभियोजक कार्यालय के क्षेत्राधिकार, पूरकता और सहयोग प्रभाग के प्रमुख के खिलाफ ट्रंप प्रशासन ने आर्थिक प्रतिबंध समेत कई अन्य प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन बिडेन प्रशासन ने उन सभी प्रतिबंधों को हटा लिया है। ‎विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने कहा, ‎‎ 2010 से कुछ कर्मियों पर पाबंदियां लगाई गई थी, लेकिन बिडेन‎‎ प्रशासन ने उसे भी रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने कर्मियों को अमेरिका के लिए खतरा बताया था
‎‎बता दें कि ट्रम्प‎‎ प्रशासन ने सितंबर 2020 में ‎‎आईसीसी‎‎ अधिकारियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, इनमें गैम्बियन में जन्मे मुख्य अभियोजक ‎‎फताउ बेंसौदा शामिल हैं‎‎। ट्रंप‎‎ प्रशासन ने ‎‎आईसीसी‎‎ के खिलाफ पाबंदी लगाकर  आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए थे। अदालत को अमेरिका‎ ‎के लिए ' खतरा ' बताते हुए पिछले साल ‎‎ट्रंप‎‎ प्रशासन ने अफगानिस्तान में कथित अपराधों की जांच का हवाला देते हुए बेंसौदा को अमेरिकी वीजा रद्द कर दिया था । 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें