गौरतलब है कि सर वॉल्टर रेलीघ जिनका जिक्र भूटान के पूर्व पीएम शेरिंग तोबगे से किया है उन्होंने भी कुछ ऐसा ही किया था। दरअसल रेलीघ ने एक बार क्वीन एलिजाबेथ के पैर गंदे न हों इसलिए उन्होंने अपने कपड़ों को उतारकर कीचड़ से भरे रास्ते में बिछा दिया था। बताया जाता है कि वे क्वीन के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक थे। हालांकि बाद में उनका सिर कलम कर दिया था। उन पर एक नौकरानी के साथ अफेयर के आरोप में ये सजा सुनाई गई थी।
साथ ही बता दें कि पूर्व पीएम शेरिंग तोबगे एक राजनेता और पर्यावरणविद् हैं। बीती जुलाई 2013 से अगस्त 2018 तक ये भूटान के प्रधानमंत्री रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम टाशी डोमा है। इसके साथ ही शेरिंग तोबगे पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सह संस्थापक भी हैं।