फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: बस हादसे में भारतवंशी डाटा विश्लेषक विश्वचंद की मौत, यहूदी स्कूल की प्रिंसिपल यौन शोषण में दोषी

Tue, 04 Apr 2023 06:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

यहूदी गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल को दो छात्राओं का यौन शोषण करने का दोषी पाया गया है। तेल अवीव में जन्मी आठ बच्चों की मां 56 वर्षीया मल्का लीफर को 18 मामलों में दोषी ठहराया गया और नौ अन्य आरोपों से बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोस्टन के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बस की चपेट में आने से 47 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी डाटा विश्लेषक की मौके पर ही मौत हो गई। यहां वह अपने एक दोस्त को लेने गए थे। आंध्र प्रदेश के रहने वाले विश्वचंद कोल्ला टाकेडा कंपनी के कर्मचारी थे। यह घटना 28 मार्च को हुई थी, तब वह एक संगीतकार को लेने के लिए लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में थे। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया : यहूदी स्कूल की प्रिंसिपल यौन शोषण में दोषी
ऑस्ट्रेलिया में एक यहूदी गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल को दो छात्राओं का यौन शोषण करने का दोषी पाया गया है। तेल अवीव में जन्मी आठ बच्चों की मां 56 वर्षीया मल्का लीफर को 18 मामलों में दोषी ठहराया गया और नौ अन्य आरोपों से बरी कर दिया गया। अभियोजक जस्टिन लुईस ने ज्यूरी सदस्यों को बताया कि लीफर को लड़कियों में यौन रुचि थी। 

कैशलेस प्रारूप में होगी हज यात्रा, जारी होंगे फॉरेक्स कार्ड
26 जून से एक जुलाई तक चलने वाली हज यात्रा को इस बार सरकार डिजिटल प्रक्रिया द्वारा कैशलेस बनाने की तैैयारी कर रही है। देश में पहली बार इस वर्ष करीब 1.40 लाख से ज्यादा यात्री हज पर जाएंगे। इसके लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया हज यात्रियों को फॉरेन ट्रैवल और फॉरेक्स कार्ड की सुविधा देगा। 
विज्ञापन


रूस : सैन्य ब्लॉगर की मौत साजिश में महिला गिरफ्तार
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के एक कैफे में हुए विस्फोट में जाने-माने सैन्य ब्लॉगर और यूक्रेन में जंग के समर्थक व्लादलेन तातास्की की मौत हो गई है। धमाके की साजिश में दरिया त्रपोपोवा नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसने कहा है कि उसे पहले भी युद्ध विरोधी रैलियों में हिस्सा लेने के लिए हिरासत में लिया गया था।

पूर्व इस्राइली दूत रॉन बने हाइफा पोर्ट के अध्यक्ष
येरूशलम। भारत में इस्राइल के पूर्व राजदूत रॉन मल्का ने हाइफा पोर्ट कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। यह अदाणी समूह के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम के स्वामित्व का है। अदाणी पोर्ट्स एवं विशेष आर्थिक क्षेत्र और इस्राइल के गैडोट ग्रुप के एक कंसोर्टियम ने गत वर्ष इस्राइल में हाइफा के रणनीतिक बंदरगाह का निजीकरण करने के लिए 1.18 अरब डॉलर का ठेका लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें