फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधा शांति समझौता, युद्धविराम नहीं

Sat, 16 Aug 2025 03:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।

सार

US: रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का तरीका यह है कि सीधा एक समझौता किया जाए। उन्होंने कहा कि युद्धविराम करने से अक्सर हालात दोबारा बिगड़ जाते हैं। 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में बैठक के बाद कहा कि यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सीधे एक शांति समझौता किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल युद्धविराम करने से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन


यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं से बातचीत के बाद ट्रंप ने यह बात सोशल मीडिया पर कही। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, सभी नेताओं का माना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी खौफनाक युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सीधे एक शांति समझौता किया जाए। केवल युद्धविराम का समझौता करने से अक्सर शांति टिकी नहीं रहती। 

ये भी पढ़ें: पुतिन के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से की बात, सोमवार को दोनों नेताओं की होगी मुलाकात
विज्ञापन


ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को व्हाइट हाउस में उनसे मिलने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो इसके बाद वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ भी एक बैठक तय करेंगे।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'अलास्का में शानदार और बहुत सफल दिन रहा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बैठक बहुत अच्छी रही। इसी तरह, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं के साथ रात को फोन पर अच्छी बातचीत हुई, जिनमें सम्मानित नाटो महासचिव भी शामिल हैं। सभी ने मिलकर यह तय किया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे खौफनाक युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है कि सीधे एक शांति समझौता किया जाए। सिर्फ युद्धविराम करने से अक्सर हालात दोबारा बिगड़ जाते हैं, इसलिए स्थायी समाधान के लिए शांति समझौता जरूरी है। राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार दोपहर को वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस में मुझसे मिलने आ रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहा, तो उसके बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी बैठक तय की जाएगी।'
विज्ञापन


जेलेंस्की ने निमंत्रण के लिए ट्रंप को दिया धन्यवाद
पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि रूस अस्थायी संघर्षविराम में नहीं रुचि रखता, बल्कि एक दीर्घकालिक समाधान चाहता है जो मॉस्को के हितों को ध्यान में रखता हो। वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ट्रंप के साथ लंबी और सार्थक बातचीत की। उन्होंने ट्रंप को वाशिंगटन में व्यक्तिगत रूप से मिलने के निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह हत्याओं और युद्ध को समाप्त करने के सभी विवरणों पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने शिखर बैठक से पहले चेतावनी दी थी कि अगर पुतिन युद्ध खत्म करने पर सहमत नहीं हुए तो रूस को बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें