अमेरिका में बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से गोलकीपर ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के अलावा एक और भारतीय को 'चेंजमेकर अवॉर्ड' मिला है। राजस्थान में बाल श्रम और बाल विवाह को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के लिए पायल जांगिड़ ने यह अवॉर्ड प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया है।
अवार्ड मिलने के बाद पायल और उसके अभियान की विश्वभर में सराहना हो रही है। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि पायल ने 'चेंजमेकर अवॉर्ड' पाकर हमें गौरवान्वित किया। वह उन युवा महिलाओं में से एक हैं, जो भारत और अन्य जगहों पर बच्चों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सबसे आगे हैं।