फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने पीएम पद से दिया इस्तीफा

Wed, 19 Dec 2018 02:01 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने संसद को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की है। शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक समझौते का समर्थन करने के बाद गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद से उनकी सरकार पर दवाब बढ़ रहा था। 
विज्ञापन


मिशेल ने बेल्जियम के सांसदों से कहा, ‘मैं अपने इस्तीफे की पेशकश करने का निर्णय ले रहा हूं। अब मैं किंग को सूचित करने जा रहा हूं।’ सांसद मांग कर रहे थे कि मिशेल की सरकार विश्वास मत का सामना करे लेकिन वह अब तक इससे इनकार करते आए थे।

नेशनलिस्ट पार्टी ने शरणार्थी मुद्दे पर मिशेल को समर्थन देने से मना कर दिया था। मिशेल का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र संघ के शरणार्थी समझौते पर अमल किया जाए। मिशेल के इस कदम के बाद बेल्जियम को तत्काल चुनाव के लिए तैयार करना होगा। अल्पमत की सरकार के पास संसद में पर्याप्त समर्थन हासिल नहीं है इसलिए समयावधि से पहले चुनाव जरूरी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें