फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Belarus: बेलारूस में विपक्ष के प्रमुख नेता सियारही रिहा; अमेरिकी दूत केलाग की यात्रा के बाद उठाया गया कदम

Sat, 21 Jun 2025 11:21 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेलिन

सार

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की अमेरिकी दूत कीथ केलॉग के साथ मुलाकात के बाद विपक्ष के प्रमुख नेता सियारही त्सिखानौस्की को जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में अलेक्जेंडर को चुनौती देने के लिए 2020 में जेल में डाला गया था। 
विज्ञापन
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको - फोटो : सोशल मीडिया/President of the Republic of Belarus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलारूस ने एक प्रमुख विपक्षी नेता स्वियातलाना त्सिखानौस्की के पति सियारही त्सिखानौस्की को जेल से रिहा कर दिया है। यह रिहाई अमेरिकी दूत की दुर्लभ यात्रा के बाद हुई। यह जानकारी शनिवार को त्सिखानौस्की की टीम ने दी। 
विज्ञापन


सिराही एक मशहूर ब्लॉगर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें 2020 में जेल में डाल दिया गया था। अब वे 13 अन्य राजनीतिक कैदियों के साथ लिथुआनिया की राजधानी विलनियस पहुंच गए हैं। उनकी पत्नी की टीम ने बताया कि यह रिहाई तब हुई जब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन दूत कीथ केलॉग से मुलाकात की। 

ये भी पढ़ें: US: कोर्ट का डॉक्टर को आदेश- दंपती को दें 18 करोड़ का मुआवजा, इंस्टाग्राम पर डाले गला कटे बच्चे का वीडियो
विज्ञापन


मेरे पति आजाद हैं, खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल: पत्नी
सिराही की पत्नी के आधिकारिक टेलीग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें त्सिखानौस्की को एक सफेद मिनीबस से उतरते दिखाया गया, जिसमें वे दुबले शरीर और मुंडे सिर के साथ मुस्कुरा रहे थे। जैसे ही वे अपनी पत्नी से मिले, उन्होंने उन्हें गले लगाया और आसपास मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। त्सिखानौस्की ने पत्रकारों से कहा, 'मेरे पति आजाद हैं। मेरे दिल में जो खुशी है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम का काम अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि बेलारूस में अभी भी 1,100 से ज्यादा राजनीतिक कैदी जेल में हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में लुकाशेंको को चुनौती देने के लिए भेजा गया था जेल
सियारही त्यिखानौस्की को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में लुकाशेंको को चुनौती देने की योजना के चलते जेल भेजा गया था। उस समय उनका नारा था 'कॉकरोच को रोको', जो लुकाशेंको के विरोध में दिया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और पूरे देश में भारी समर्थन जुटाया। चुनाव में लुकाशेंको को फिर से जीता घोषित किया गया, लेकिन विपक्ष और पश्चिमी देशों ने इस चुनाव को धोखा बताया।

ये भी पढ़ें: Israel-Iran Tension: इस्राइल के हवाई हमले में मारा गया ईरानी ड्रोन कमांडर, बंकर में छिपे हैं अयातुल्ला खामनेई 
विज्ञापन


चुनाव बाद बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन
चुनाव के बाद देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जो बेलारूस के इतिहास में सबसे बड़े माने जाते हैं। सरकार ने इन प्रदर्शनों को बर्बरतापूर्वक दबाया और 35,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से कई को पुलिस ने पीटा भी। सियारही त्सिखानौस्की को 19 साल से ज्यादा की सजा दी गई थी। 

लुकाशेंकों ने 2024 से अब तक 300 लोगों को किया माफ
राष्ट्रपति लुकाशेंको ने जनवरी 2025 में हुए चुनाव के बाद सातवीं बार सत्ता हासिल की, जिसे विपक्ष ने तमाशा कहा। जुलाई 2024 से अब तक उन्होंने करीब 300 लोगों को माफ किया है, जिनमें कुछ अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। यह पश्चिम के साथ संबंध सुधारने की कोशिश मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें