फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख में मिले 'स्क्रैचकार्ड' से चमकी भिखारियों की किस्मत, रकम की राशि देख हुए हैरान

Wed, 07 Oct 2020 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कहा जाता है कि किसी इंसान की किस्मत कब पलट जाए इसका कोई पता नहीं रहता है। ऐसा ही वाकया फ्रांस के एक शहर में चार भिखारियों के साथ हुआ है। चारों की किस्मत पल भर में पलट गई। दरअसल कोई अजनबी इन्हें भीख में एक स्क्रैचकार्ड दे गया और जब इन्होंने इस स्क्रैचकार्ड को कुरेद के देखा तो चारों हैरान रह गए। रकम की राशि इतनी थी कि चारों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल सभी रातों-रात लाखों रुपये के मालिक बन गए।

विज्ञापन


फ्रेंच लॉटरी ऑपरेटर एफडीजे ने मंगलवार को बताया कि दान में देने के लिए एक शख्स ने चार बेघर लोगों को एक स्क्रैचकार्ड दिया था, जिसके जरिए उन्होंने 50,000 यूरो यानी 43 लाख से भी ज्यादा की रकम जीती है। 


बता दें कि चारों भिखारी फ्रांस के पश्चिमी पोर्ट शहर ब्रेस्ट के एक लॉटरी शॉप के बाहर भीख मांग रहे थे, तभी दुकान से निकल रहे एक शख्स ने उन्हें उपहार के रूप में एक स्क्रैचकार्ड दिया। दुकानदार के अनुसार शख्स ने इस कार्ड को एक यूरो में खरीदा था। 
विज्ञापन


ऑपरेटर एफडीजे ने बताया कि चारों ने आपस में लॉटरी की रकम को बराबर-बराबर बांट लिया और खुशी इतनी थी कि चारों ने शहर छोड़ने का भी फैसला कर लिया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें