फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 Attack: मुंबई हमले की 15वीं बरसी से पहले इस्राइल ने कहा, पाकिस्तान से चल रहा लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन

Wed, 22 Nov 2023 06:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

.हमास के इस्राइल पर सात अक्तूबर के आतंकी हमले के बाद इस्राइल ने भारत से निवेदन किया था कि वह भी हमास को आतंकी संगठन घोषित करे। इस्राइली दूतावास ने अपने नए संदेश में कहा कि भारत ने एलईटी को आतंकी संगठन घोषित करने का इस्राइल से निवेदन नहीं किया था।
विज्ञापन
26/11 mumbai attack - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल सरकार ने मंगलवार को दोहराया कि पाकिस्तान से चल रहा लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) उसके लिए आतंकी संगठन है। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले को 15 साल होने जा रहे हैं। इस संदर्भ में इस्राइली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हैयत ने कहा कि उनकी सरकार ने 2013 में ही एलईटी को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। भारत में इस्राइल के दूतावास ने कहा कि मुंबई हमले की 15वीं बरसी पर एलईटी को आतंकी संगठन घोषित गया है। लियोर ने कहा कि उनकी नौकरशाही के स्तर हुई चूक की वजह से ऐसा संदेश गया, लेकिन यह घोषणा नई नहीं है। 
विज्ञापन


भारत ने नहीं किया आग्रह
.हमास के इस्राइल पर सात अक्तूबर के आतंकी हमले के बाद इस्राइल ने भारत से निवेदन किया था कि वह भी हमास को आतंकी संगठन घोषित करे। इस्राइली दूतावास ने अपने नए संदेश में कहा कि भारत ने एलईटी को आतंकी संगठन घोषित करने का इस्राइल से निवेदन नहीं किया था, लेकिन इस्राइल ने जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर एलईटी को इस्राइल की आतंकी सूची में डाला।

जैसे जर्मनी को नाजी मुक्त किया गाजा को हमास मुक्त करेंगे : मार्क
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के वरिष्ठ सलाहकार व दूत मार्क रेगेव ने मंगलवार को कहा कि जैसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी नाजी मुक्त किया गया, गाजा पट्टी को भी हमास मुक्त करके ही इस्राइल दम लेगा। इस्राइल गाजा पर कब्जा नहीं चाहता, लेकिन उसका विसैन्यीकरण जरूरी है।
विज्ञापन


भारत-अरब-यूरोप गलियारे से हमास-ईरान-हिजबुल्ला डरे
रेगेव ने कहा, भारत में जी-20 समिट की मेजबानी में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारत-अरब-यूरोप गलियारे का प्रस्ताव तैयार किया। हमास-ईरान-हिजबुल्ला इसे भी अपने लिए खतरा मानते हैं। अरब जगत में कतर के अलावा हमास का कोई मित्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें