अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2021 के भाषण के एडिट संस्करण पर उठे विवाद के बाद बढ़ती आलोचना ने बीबीसी की साख पर सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में अब बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और न्यूज हेड डेबोरा टर्नेस ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक भाषण एडिट मामले में ब्रिटेन के सरकारी प्रसारक बीबीसी (BBC) को बड़ा झटका लगा है। झटका इतना बड़ा है कि बीबीसी को शीर्ष अधिकारी को इसकी कीमत चुकानी पड़ी। इसके तहत चैनल के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला उस विवाद के बाद आया है जिसमें बीबीसी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को एडिट करने का आरोप लगा था।
बता दें कि ये पूरा मामला शुरू हुआ जब बीबीसी ने 6 जनवरी 2021 को दिए गए ट्रंप के उस भाषण का संपादित संस्करण प्रसारित किया था, जिसके बाद वॉशिंगटन डीसी. में कैपिटोल हिल (संसद भवन) पर हिंसक हमला हुआ था। आलोचकों का कहना है कि बीबीसी ने ट्रंप के भाषण को गलत तरीके से पेश किया, जिससे बयान का असली संदर्भ बदल गया। लगातार बढ़ती आलोचना और भरोसे पर उठे सवालों के बीच दोनों शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को इस्तीफा देने की घोषणा की।