बेल्जियम में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बाद नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति हो गई है। बार्ट डि वेवर को पीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। वेवर ने राजा फिलिप को देखते हुए शपथ ली। उन्होंने कहा कि मैं राजा के प्रति निष्ठा की शपथ ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री को बधाई दी।
बेल्जियम में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बाद नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति हो गई है। देश को तोड़ने और अपने उत्तरी फ्लैंडर्स को अधिक स्वायतत्ता देने की मंशा रखने वाले बार्ट डि वेवर को पीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। वेवर ने राजा फिलिप को देखते हुए शपथ ली। उन्होंने कहा कि मैं राजा के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
विज्ञापन
बहु भाषाई देश में प्रधानमंत्री और उनके कुछ प्रमुख मंत्रियों ने जहां डच और फ्रेंच भाषा में शपथ ली तो वहीं 15 सदस्यीय दल में शामिल अन्य मंत्रियों ने एक समारोह के दौरान अपनी-अपनी भाषा में शपथ ली। यह पहला मौका है जब एक फ्लेमिश राष्ट्रवादी संघीय सरकार का नेतृत्व कर रहा है।
पीएम वेवर ने कहा कि मैंने कभी इस पर भरोसा नहीं किया कि आप तब तक सरकार में भाग नहीं ले सकते जब तक आपका सिस्टम पूरी तरह से इसमें शामिल नहीं हो जाता। मैंने दूसरा विकल्प चुना कि जब संभव हो तब सरकार में भाग लें और अपने समुदाय के लिए चीजों को हासिल करें। हमने यही किया है। जब तक आप सरकार में भाग नहीं लेते हैं, तो आप निश्चित तौर पर खाली रह जाते हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जगह लेंगे
फ्लेमिश गठबंधन एनवीए के प्रमुख नेता डि वेवर कार्यवाहक पीएम अलेक्जेंडर डि क्रू की जगह लेंगे। इसके अलावा नए पीएम डि वेवर ब्रुसेल्स में होने वाले शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ शामिल होंगे। एनवीए ने कहा कि हमारी सरकार बजट को दुरुस्त करेगी। साथ ही निष्पक्ष सामाजिक नीति लागू करेगी। काम को पुरस्कृत करने और सख्त प्रवासन नीति को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा में निवेश को लेकर अधिक काम किया जाएगा।
पांच दलों ने किया गठबंधन
बेल्जियम में जून में हुए चुनावों के बाद पांच प्रमुख राजनीतिक दलों ने मिलकर गठबंधन बनाया। इसमें एनवीए, फ्लेमिश क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स, समाजवादी वूरुइट, फ्रेंच सुधारवादी आंदोलन एमआर, मध्यमार्गी सीडीएंडवी और एंगेजेस शामिल हैं। इन पर सदन में 150 सीटों में से 81 सीटों पर नियंत्रण है। इन दलों ने मिलकर बार्ट डि वेवर को मिलकर नेता चुना। यह पहला मौका है जब एक फ्लेमिश राष्ट्रवादी संघीय सरकार का नेतृत्व कर रहा है।