फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप-बाइडन की बहस के बाद ओबामा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह चुनाव सच और झूठ बोलने वाले व्यक्ति के बीच

Sat, 29 Jun 2024 04:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ओबामा ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, यह चुनाव ऐसे व्यक्तियों के बीच है, जिसने पूरी जिंदगी आम लोगों के लिए संघर्ष किया है और जो केवल अपनी परवाह करता है। यह चुनाव सच और जूठ बोलने वाले व्यक्ति के बीच है, जो गलत और सही को जानता है और अमेरिकी लोगों को इसका सीधा लाभ देगा।
विज्ञापन
ओबामा और बाइडन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच हुई राष्ट्रपति पद की बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं, ये बुरी बहस वाली रातें होती हैं। 

विज्ञापन


ओबामा ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, यह चुनाव ऐसे व्यक्तियों के बीच है, जिसने पूरी जिंदगी आम लोगों के लिए संघर्ष किया है और जो केवल अपनी परवाह करता है। यह चुनाव सच और जूठ बोलने वाले व्यक्ति के बीच है, जो गलत और सही को जानता है और अमेरिकी लोगों को इसका सीधा लाभ देगा। ऐसा व्यक्ति जो अपने फायदे के लिए झूठ बोलता है। पिछली रात इसमें कोई बदलाव नहीं आया और यही कारण है कि नवंबर में इतना कुछ दांव पर लगा हुआ है। 

बता दें कि, 3 अक्तूबर, 2012 में ओबामा खुद अपने प्रतिद्वंदी मिट रोमनी के खिलाफ पहली बहस में संघर्ष करते दिखे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के राजनेताओं ने कहा था कि ओबामा में उत्साह की कमी देखी गई थी और रोमनी ने यह बहस जीती थी। इसके बावजूद, ओबामा दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए। 
विज्ञापन


ट्रंप और बाइडन के बीच राष्ट्रपति पद की बहस के बाद कई डेमोक्रेट ने बाइडन के प्रदर्शन की निंदा की। हालांकि, ओबामा बाइडन के अभियान का समर्थन करने में दृढ़ हैं। ओबामा ने कहा, बहस के दौरान बाइडन के प्रदर्शन से नवंबर में होने वाले चुनाव के दांव में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं, ओबामा ने ट्रंक की आलोचना करते हुए उन्हें झूठा बताया। कहा, यह चुनाव सच्चे और झूठे व्यक्ति के बीच है। 

वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन का उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बाइडन का प्रदर्शन अमेरिकी लोगों के लिए उनके मूल्यों और आशाओं को कम नहीं करता है। हैरिस ने कहा, शुरुआत जरूर धीमी रही, लेकिन अंत मजबूत था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें