फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Polls: बांग्लादेश के हिंदू नेता का नामांकन रद्द, अब फैसले को चुनौती देने की तैयारी, जानिए मामला

Mon, 05 Jan 2026 03:01 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश नेशनल हिंदू महाजोत के महासचिव गोबिंद चंद्र प्रमाणिक ने नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती देने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएनपी के दबाव में उनके समर्थकों को डराया गया, जिसके चलते उनका नामांकन खारिज हुआ। अब वे चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
विज्ञापन
गोविंद चंद्र प्रमाणिक - फोटो : X: @gobinda21765953
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश नेशनल हिंदू महाजोत के महासचिव गोबिंद चंद्र प्रमाणिक ने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने की घोषणा की है। वह आगामी चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र रद्द करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। प्रमाणिक ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गढ़ माने जाने वाले गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था।
विज्ञापन


क्या बोले हिंदू नेता प्रमाणिक?
चुनाव नियमों के मुताबिक, इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार को कम से कम 3,086 मतदाताओं के हस्ताक्षर वाला सहमति पत्र जमा करना अनिवार्य है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जांच में पाया कि कई हस्ताक्षरों की पुष्टि नहीं हो सकी, जिसके कारण उनका नामांकन अमान्य घोषित कर दिया गया। चुनाव आयोग के इस फैसले पर एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए प्रमाणिक ने कहा कि उन्हें प्रक्रिया में सुधार की उम्मीद है और वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

ये भी पढ़ें:  Bangladesh Elections: शेख हसीना की सीट पर हिंदू उम्मीदवार का पर्चा हुआ खारिज, बीएनपी पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन


हिंदू नेता ने लगाया था आरोप
हालांकि इस पर प्रमाणिक ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए को बताया था कि उन्होंने असली हस्ताक्षर जमा किए थे, लेकिन 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों को डराया-धमकाया और अधिकारी के सामने यह झूठ बोलने पर मजबूर किया। इसके चलते उनका नमांकन रद्द हुआ।

अल्पसंख्यक पर लगातार हो रहे हमले
यह चुनावी घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय डर के साये में है और उन पर हमलों की खबरें लगातार आ रही हैं। हाल ही में नए साल की पूर्व संध्या पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें खोकन दास नामक हिंदू व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से वार किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाने के लिए दास पास के तालाब में कूदे, लेकिन गंभीर रूप से जलने के कारण ढाका में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार; मरने से पहले लिया आरोपी का नाम

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
इस हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश के विशिष्ट बल 'रैपिड एक्शन बटालियन' (आरएबी) ने तीन आरोपियों- सोहाग, रब्बी और पलाश को गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर RAB की टीम ने किशोरगंज के बाजितपुर इलाके में छापा मारकर उन्हें पकड़ा। पुलिस अधीक्षक रौनक जहां ने पुष्टि की है कि मरने से पहले पीड़ित खोकन दास ने खुद हमलावरों के नाम बताए थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें