फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों को वापस भेजेंगे: बांग्लादेशी विदेश मंत्री

Thu, 26 Dec 2019 11:04 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, ढाका
विज्ञापन
बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने कहा है कि जो भी भारतीय अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसे हैं उन्हें वापस भेजा जाएगा। सरकार इनकी जांच कराएगी कि इन लोगों के पास वैध दस्तावेज हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर वे लोग गैर-बांग्लादेशी पाए जाते हैं, तो उन्हें वापस भारत भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बांग्लादेश के विदेशमंत्री ने यह भी कहा कि वे भारत में अवैध तरीक से रह रहे बांग्लादेशियों को जांच के बाद वापस बुलाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय को जानकारी दे दी गई है।

बांग्लादेश बॉर्डर पुलिस के अनुसार भारत में एनआरसी और नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बाद से सीमा पार करने वालों की संख्या बढ़ गई है। पुलिस ने 300 ऐसे लोगों को पकड़ा है जो भारत से बांग्लादेश में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने कहा कि एनआरसी भारत का आंतरिक मामला है। ऐसे में बांग्लादेश पर इसका कोई असर नहीं होगा। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस मुद्दे को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें