फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलग रहा बांग्लादेश: हसीना की वतन वापसी के एलान से मचा बवाल, 15 दिन में यूनुस के ग्रामीण बैंक पर 100 हमले

Thu, 26 Nov 2026 03:22 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, ढाका।

सार

शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की घोषणा के बीच देश में तनाव बढ़ गया है। 15 दिनों में ग्रामीण बैंक पर हमलों की करीब 100 घटनाएं हुईं। कई जिलों में बीजीबी की तैनाती और कपड़ा मजदूरों के प्रदर्शन ने हालात को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में फिर तनाव। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने संभावित वापसी को लेकर देश में तनाव बढ़ गया है। कई जगहों पर ट्रेनों, बसों और बैंकों में आगजनी हुई है। हसीना की सत्ता से विदाई के बाद अंतरिम सरकार की कमान संभालने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के ग्रामीण बैंक की शाखाओं और कार्यालयों में 10 नवंबर से अब तक आग लगाने या इसकी कोशिश की 100 घटनाएं हुई हैं। हिंसा बढ़ने की आशंका के बीच बांग्लादेश की रहमान सरकार ने कई जिलों में सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) के 108 प्लाटून तैनात किए हैं। इनमें 56 प्लाटून हसीना के गृह जिले गोपालगंज में लगाए गए हैं। लगातार बढ़ती हिंसा के कारण बांग्लादेश में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। 

विज्ञापन


देश में सबसे ज्यादा मुहम्मद यूनुस के ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया जा रहा है। बैंक की जांच रिपोर्ट के अनुसार, 23 नवंबर तक ऐसी 97 घटनाएं दर्ज थीं। ताजा घटनाओं में मंगलवार तड़के लालमोनिरहाट और तंगेल की शाखाओं पर पेट्रोल बम फेंके गए। इससे पहले 18 नवंबर को गोपालगंज की काशियानी शाखा में करीब 12 हमलावरों ने लूटपाट की और दस्तावेजों से भरे 40 बोरे जलाकर ले गए। हमलावरों ने तिजोरी काटने की भी कोशिश की। हमलावरों ने सीसीटीवी उपकरण तोड़ दिए। तुंगीपाड़ा की पटगाती शाखा पर भी दो बार हमला हुआ।

बवाल के बाद मजदूरी 36 फीसदी बढ़ी, पर मंजूर नहीं
राजनीतिक हिंसा के साथ-साथ महंगाई और कम वेतन के खिलाफ लाखों कपड़ा मजदूर भी अक्तूबर-नवंबर 2026 से सड़कों पर हैं। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर ढाका और गाजीपुर में हाईवे जाम, पुलिस के साथ झड़पों और सैकड़ों फैक्ट्रियों के बंद होने से स्थिति और विस्फोटक हो गई है। बांग्लादेश में कपड़ा कारखानों के मजदूरों की न्यूनतम मासिक मजदूरी 36% बढ़ाकर 17,000 टका (करीब 12,516 रुपये) कर दी गई है। करीब 12 घंटे की बातचीत के बाद छह सदस्यीय वेतन बोर्ड ने 4-2 से यह फैसला किया। यह पिछले 40 साल में सबसे कम बढ़ोतरी है। फैसले के बाद ढाका के पास श्रमिकों ने राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
विज्ञापन


रहमान को मिल रही चुनौती
आम चुनावों में  खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व वाली 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' बीएनपी सत्ता में आई। 9 महीने पुरानी इस सरकार के सामने सबसे बड़ा डर यह है कि अगर शेख हसीना 16 दिसंबर को ढाका लौटती हैं, तो यह उनके समर्थकों में नई जान फूंक सकता है। इसलिए सरकार ने हसीना का नया पासपोर्ट बनाने से इन्कार कर दिया है।

शेख हसीना का सियासी दांव
अदालत के नियमों के मुताबिक, शेख हसीना के पास अपनी मौत की सजा के खिलाफ अपील करने की समय-सीमा निकल चुकी है। इसके बावजूद 16 दिसंबर (जिस दिन 1971 में पाकिस्तान से आजादी मिली थी) को वापसी का एलान कर हसीना पिता शेख मुजीबुर्रहमान की विरासत से भावनात्मक कार्ड खेल रही हैं। उनका मकसद अवामी लीग में दम भरना है।

हसीना की वापसी और प्रत्यर्पण दोनों अलग मुद्दे : भारत
भारत ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम हसीना की अपनी मर्जी से स्वदेश लौटने की योजना और ढाका की ओर से उनके प्रत्यर्पण की मांग दो अलग-अलग मुद्दे हैं। हसीना ने 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने की घोषणा की है। जबकि, बांग्लादेश सरकार लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।

विशेषज्ञों की राय
काउंटर रिवोल्यूशन शुरू हो रहा है...लोग नाराज

कुछ साल पहले अमेरिका की सीआईए और आईएसआई  ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर वहां कलर्ड रिवोल्यूशन की थी। हसीना का तख्ता पलट किया था। फिर वहां से मोहम्मद युनूस को पैराशूट किया गया कि वॉशिंगटन की कठपुतली के तौर पर चार्ज संभालो। दो साल उसने कार्यभार संभाला। अब वहां के लोग भी परेशान हो चुके हैं, उनकी लुटिया डूब रही है। अब वहां काउंटर रिवोल्यूशन शुरू हो रहा है। -- मेजर जनरल जीडी बख्शी, सामरिक मामलों के जानकार

हसीना की वापसी से डर रही बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश की सरकार बड़ी खौफजदा है कि हसीना वापस आ जाएगी तो स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। सजा उन्होंने दे दी है, लेकिन हसीना को फांसी पर चढ़ाना तो मुश्किल है, अब वह कोशिश यह कर रहे हैं कि हसीना न आएं वापस। आर्थिक हालात वहां खराब होते जा रहे हैं, जब ऐसा होता है तो सड़कों पर उपद्रव तो होता है। पत्रकारों तक को खून के इल्जाम में   जेल में डाला हुआ है।-- सुशांत सरीन, विदेश मामलों  के विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें