फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Unrest: ढाका सचिवालय में बांग्लादेश के अर्धसैनिक बल तैनात; पत्रकारों के प्रवेश पर सख्ती से रोक

Wed, 28 May 2025 05:05 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी। ढाका / नई दिल्ली।

सार

बांग्लादेश के सचिवालय में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सरकारी कर्मियों के विरोध के बीच तैनाती का कारण लगातार चार दिन से हो रहा प्रदर्शन है। पत्रकारों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई है। सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष के बीच सचिवालय पर लगातार चौथे दिन प्रदर्शन करने जुटे कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
मोहम्मद यूनुस, प्रमुख सलाहकार, अंतरिम सरकार, बांग्लादेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में सरकारी कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच मुहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए। सचिवालय परिसर के प्रवेश द्वारों, मंत्रालयों और महत्वपूर्ण कार्यालयों पर पैरामिलिट्री बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी), पुलिस की विशेष हथियार इकाई (स्वाट) और रेड एक्शन बटालियन (आरएबी) को तैनात किया गया।
विज्ञापन


रैलियों और सभाओं पर प्रतिबंध; सचिवालय नहीं जा सकेंगे पत्रकार
पत्रकारों और आगंतुकों के परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। ढाका पुलिस ने भी सचिवालय और आसपास के इलाकों में सभी प्रकार के रैलियों और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, सरकारी कर्मचारी नए सेवा अध्यादेश पब्लिक सर्विस (संशोधन) अध्यादेश-2025 को रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

ये भी पढ़ें- Turkiye: राष्ट्रपति तैयार करा रहे नए संविधान का मसौदा, कानूनी टीम की नियुक्त; 2028 के बाद भी सत्ता में रहेंगे!
विज्ञापन
विज्ञापन



अब बिना किसी औपचारिक विभागीय कार्यवाही के बर्खास्त हों सकते हैं कर्मचारी
इससे सचिवालय में प्रशासनिक गतिविधियां ठप पड़ गईं। प्रदर्शनकारियों ने अध्यादेश को अवैध काला कानून बताया है। अखबार के अनुसार, अध्यादेश के तहत सरकार को अनुशासनात्मक उल्लंघनों के लिए कर्मचारियों को बिना किसी औपचारिक विभागीय कार्यवाही के बर्खास्त करने का अधिकार मिल गया है। इसके लिए सिर्फ एक कारण बताओ नोटिस जारी करने की ही जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Bangladesh Supreme Court: 1971 के युद्ध अपराध मामले में जमात नेता बरी, ट्रिब्यूनल से मिली थी सजा-ए-मौत; जानिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें