फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश के पूर्व मंत्री रमेश चंद्र सेन की हिरासत में मौत, चुनाव से पहले उठे सवाल

Sat, 07 Feb 2026 11:36 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांग्लादेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश चंद्र सेन का शनिवार सुबह हिरासत में निधन हो गया। 83 वर्षीय सेन दिनाजपुर जिला जेल में बंद थे। जेल अधिकारियों के अनुसार, शनिवार तड़के उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 9:29 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


2026 को आम चुनाव होने वाले हैं
सेन की मौत ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव होने वाले हैं। इस घटना ने हिरासत में बंद नेताओं के साथ व्यवहार और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। रमेश चंद्र सेन को 16 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया था।

मौतों और मानवाधिकार पर सवाल
पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश चंद्र सेन अवामी लीग के वरिष्ठ नेता थे और पार्टी की शीर्ष नेतृत्व टीम का हिस्सा रहे। वह कई बार ठाकुरगांव-1 सीट से संसद सदस्य चुने गए और 2024 के चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। उनकी मौत को लेकर विपक्षी दलों ने हिरासत में मौतों और मानवाधिकार स्थिति पर सवाल उठाए हैं। अंतरिम सरकार के नेतृत्व में हो रहे चुनावी प्रक्रिया के बीच यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक बहस का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें