फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के ‘ट्री मैन’ दर्द से राहत पाने के लिए कटवाना चाहते हैं अपने हाथ

Mon, 24 Jun 2019 11:41 PM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
'ट्री मैन' के नाम से चर्चित बांग्लादेश के अब्दुल बाजनदार
विज्ञापन
"ट्री मैन" के रूप में जाने जाने वाले एक बांग्लादेशी व्यक्ति ने सोमवार को कहा कि वह अपने हाथों को असहनीय दर्द से राहत पाने के लिए कटवाना चाहते हैं। उसके शरीर पर वृक्ष के छालों की तरह दिखने वाली चीज उग आयी है। अबुल बाजंदर नामक यह व्यक्ति दुर्लभ सिंड्रोम के कारण अपने हाथों और पैरों में बढ़ते इन छालों को हटाने के लिए 2016 के बाद से 25 सर्जरी करा चुका है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का मानना था कि उसने इस बीमारी को मात दे दी है, लेकिन बाजंदर पिछले साल मई में ढाका के एक क्लीनिक से भाग गया था। स्थिति फिर से बिगड़ने के बाद उसे जनवरी में फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाजंदर ने एएफपी को बताया, ‘‘मैं इस दर्द को अब और सहन नहीं कर सकता। मैं रात में सो नहीं सकता। मैं अपने डॉक्टरों से मेरे हाथ काटने के लिए बोला है ताकि मुझे दर्द से कम-से-कम कुछ राहत मिल सके।’’ 
विज्ञापन


बाजंदर एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसिफॉर्मिस से पीड़ित है, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी होती है, जिसे ‘‘ट्री मैन सिंड्रोम’’ के तौर पर भी जाना जाता है। बाजंदर ने कहा कि वह बेहतर इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उसके पास उतने पैसे नहीं है। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य प्लास्टिक सर्जन सामंत लाल सेन ने कहा कि सात डॉक्टरों का एक बोर्ड मंगलवार को बाजंदर की स्थिति पर चर्च करेगा।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बाजंदर की बीमारी का मुद्दा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आने के बाद उसका मुफ्त इलाज कराने का वादा किया है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया भर में करीब छह लोगों को यह बीमारी है। इस अस्पताल ने 2017 में इसी बीमारी से पीड़ित एक युवा बांग्लादेशी लड़की का भी इलाज किया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें