अपने बेटे से मिलकर भावुक हुई खालिदा जिया
- फोटो : फोटो क्रेडिट- फेसबुक @bnpbd78
बीएनपी मीडिया सेल ने खालिदा जिया और उनके बेटे की मुलाकात की कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक फोटो में व्हील चेयर पर बैठीं पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे को उनसे झुककर गले लगते देखा जा सकता है
एयरपोर्ट पर बेटे और बहु से भावुक मुलाकात
खालिदा जिया सात साल बाद अपने बेटे और बहु से लंदन एयरपोर्ट पर मिली। लंबे समय के बाद हुई मुलाकात पर खालिदा जिया का भावुक रूप देखने को मिला। उनके बेटे तारिक रहमान और उनकी पत्नी जुबैदा ने उनका स्वागत किया। 2017 के बाद यह पहली बार था जब जिया और उनके बेटे मिल रहे थे, क्योंकि उस समय की सरकार ने कानूनी कारणों से उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी थी। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी जिया के बेटे रहमान 2008 से लंदन में रह रहे हैं।
जिया के इलाज के लिए विशेष एयर एम्बुलेंस में कतर के चार रॉयल डॉक्टर और पैरामेडिक्स भी थे, और उनके साथ बांग्लादेशी डॉक्टर और परिवार के सदस्य भी थे। जिया को हीथ्रो हवाई अड्डे से सीधे लंदन क्लिनिक में भर्ती कराया जाएगा, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य का मूल्यांकन करेंगे और आगे के इलाज की योजना बनाई जाएगी।
डॉक्टरों ने 2021 में दी थी विदेश में इलाज की सलाह
गौरतलब है कि जिया के डॉक्टरों ने 2021 से ही उनका विदेश में इलाज कराने की सलाह दी थी, लेकिन पहले की सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। 2020 में हसीना सरकार ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया और उन्हें सशर्त रिहाई दी थी। वे अब तक कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं, और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यह कदम उठाया गया है।