फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, हादसे में 10 की मौत, 20 घायल 

Sun, 29 May 2022 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और असंतुलित होकर बस पेड़ से टकरा गई। इसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के बरिशल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे वजीरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि घायलों को बरिशल के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कई यात्रियों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बांग्लादेशी मीडिया के हवाले से सामने आई खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें