फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: 'बेतुका और झूठ...', बांग्लादेश ने भारतीय मछुआरों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को किया खारिज

Thu, 09 Jan 2025 08:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।

सार

भारतीय मछुआरों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने खारिज किया। मंत्रालय ने कहा कि इन आरोपों को बेतुका और झूठा करार दिया। साथ ही यह भी अपील की कि सभी को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिससे द्विपक्षीय सहयोग और आपसी सम्मान की भावना पर असर पड़े। 
विज्ञापन
बांग्लादेश के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन - फोटो : एक्स/बांग्लादेश विदेश मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने गुरुवार को भारतीय मछुआरों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को 'बेतुका और झूठा' बताते हुए खारिज किया। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी देश की जेल में कुछ मछुआरों को पीटा गया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों पर 'गहरी निराशा और आपत्ति' जताई और सभी पक्षों से आग्रह किया कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने से बचें, ताकि द्विपक्षीय सहयोग और आपसी सम्मान की भावना पर असर न पड़े। 

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था, 'मैंने देखा कि कुछ मछुआरे लंगड़ा रहे थे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जेल में उनके हाथ बांधकर उनकी पिटाई की गई थी। इसकी वजह से उनके शरीर के निचले हिस्से और पैरों में चोटें आईं और वे रो रहे थे।' ये मछुआरे करीब दो महीने पहले बिना किसी इरादे बांग्लादेशी जलक्षेत्र में प्रवेश करते वक्त पकड़े गए थे। 

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, इस मामले की पूरी तरह से जांच की गई और पाया गया कि ऐसा कोई दुर्व्यवहार या शारीरिक हिंसा नहीं हुई। मंत्रालय ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा करार देते हुए बांग्लादेश और भारत के बीच विश्वास, सद्भाव और आपसी सम्मान की भावना को चोट पहुंचाने वाला बताया। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों को कांसुलर पहुंच प्रदान की गई थी और वे मछुआरों की गिरफ्तारी के दौरान और दो जनवरी को जेल से रिहाई के समय मौजूद थे। बांग्लादेश ने यह भी कहा कि भारतीय मछुआरों की मेडिकल जांच की गई थी और वे पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए थे। बांग्लादेश तटरक्षक बल ने भी उनकी यात्रा के दौरान पूरी मदद प्रदान की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें