फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी पीएम ने कहा- पाक परस्त ताकतें देश को अस्थिर करने की साजिश में नहीं होंगी कामयाब

Wed, 18 Dec 2019 10:59 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
शेख हसीना - फोटो : PTI
विज्ञापन

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान परस्त ताकतें उनके देश में जो गड़बड़ी फैलाने की कोशिशें कर रही हैं, उन्हें कामयाब नहीं होने दिया जाए। यह बात उन्होंने अपनी पार्टी अवामी लीग के 49वें विजय दिवस के एक कार्यक्रम में कही। 

विज्ञापन


साथ ही हसीना ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और उसके सहयोगी बांग्लादेश को उसकी कड़े संघर्ष से प्राप्त हुई आजादी को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के मंसूबे कभी पूरे नहीं हो पाएंगे। 

हम आज पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में हैं: शेख हसीना
कार्यक्रम में बोलते हुए शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की आजादी में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। बंगबंधु (शेख मुजीबुर्रहमान) की एक आवाज पर बंगाली जनता आजादी की लड़ाई में कूद पड़े और आखिरी सांस तक इसके लिए संघर्ष किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में उनका बलिदान व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। हमने पाकिस्तान से लड़कर आजादी हासिल की है। हमेशा से हमारा एक ही लक्ष्य था कि हम आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर उनसे आगे रहें। हम आज उनसे बेहतर स्थिति में हैं, हमें इस कामयाबी को बरकरार रखना होगा। 

1971 युद्ध के बाद बांग्लादेश अलग देश बना
गौरतलब हो कि 1971 के पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान का एक हिस्सा था, जिसे 'पूर्वी पाकिस्तान' कहा जाता था। पाकिस्तानी सेना के अत्याचार के विरोध में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के लोगों ने मुक्तिवाहिनी का गठन किया। भारत ने भी उन्हें समर्थन भी किया है। 

इसी को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच दिसंबर 1971 में युद्ध हुआ। 13 दिन के भीतर भारत ने पाकिस्तान को मात दी और उसके 93 हजार सैनिकों को बंदी बनाया। इससे दुनिया के फलक पर पूर्वी पाकिस्तान नामक देश का उदय हुआ। हर साल 16 दिसंबर को भारत के साथ ही बांग्लादेश में भी विजय दिवस मनाया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें