फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: सरकार बनाने के करीब कट्टरपंथी जमात, आंतरिक सर्वे में BNP के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी; प्रचार तेज

Fri, 23 Jan 2026 04:26 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में हर दिन के साथ आम चुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ रहा है। वहीं आंतरिक सर्वे में कट्टर जमात-ए-इस्लामी सरकार बनाने के करीब नजर आ रही है। सर्वे के अनुसार, जमात-ए-इस्लामी बीएनपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में अवामी लीग प्रमुख व अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बिना अगले माह होने जा रहे आम चुनावों के लिए बुधवार से प्रचार शुरू हो गया। इन चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक हाल ही में हुए दो अलग-अलग आंतरिक सर्वेक्षण में लंबे समय तक राजनीति से बाहर रही कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी पहली बार सरकार बनाने के बेहद नजदीक पहुंचती नजर आ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Nepal General Elections: गगन थापा होंगे नेपाली कांग्रेस से पीएम पद के उम्मीदवार, आज की जाएगी औपचारिक घोषणा

पाकिस्तान समर्थक है जमात-ए-इस्लामी
जमात को पाकिस्तान समर्थक माना जाता है और उसने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का भी विरोध किया था। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को कड़ी टक्कर दे रही है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को 300 सीटों संसदीय चुनाव होंगे। जमात को देश की आजादी के बाद 1972 में प्रतिबंधित भी कर दिया गया था, जिसे 1975 में हटाया गया और 1979 में जियाउर रहमान के शासन में पार्टी को चुनाव में भाग लेने की अनुमति मिली।
विज्ञापन


धर्मनिरपेक्ष बुनियाद को चुनौती
जमात-ए-इस्लामी को लंबे समय से धर्मनिरपेक्ष समूहों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। उसकी नीतियां बांग्लादेश की धर्मनिरपेक्ष बुनियाद को चुनौती मानी जाती हैं। जन-आंदोलन के दौरान छात्र नेताओं द्वारा गठित नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) भी इस गठबंधन का हिस्सा है। 2024 में हिंसक दमन के बीच हसीना के पांच अगस्त 2024 को देश छोड़कर भारत चले जाने के तीन दिन बाद यूनुस ने पद संभाला, उन पर भी एक पक्ष को प्रमुखता देने के आरोप हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Conflict: आज अबूधाबी में रूस-यूक्रेन व अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बैठक; ट्रंप से मुलाकात के बाद जेलेंस्की खुश

रहमान पीएम पद के अहम दावेदार
बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना  जा रहा है। उनकी पार्टी को उनकी मां की राजनीतिक विरासत के कारण मजबूत समर्थन मिला है। खालिदा जिया का पिछले महीने निधन हो गया था। रहमान 17 वर्षों  के निर्वासन के बाद पिछले महीने ब्रिटेन से बांग्लादेश लौटे हैं। तारिक रहमान ने बृहस्पतिवार को सिलहट में रैली की।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें