फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Election:बीएनपी को मिले 50 प्रतिशत वोट, जमात केवल 31% पर अटकी; शफीकुर रहमान ने तारिक को दी बधाई

Sun, 15 Feb 2026 09:38 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का डंका बजा। 12 फरवरी को वोटिंग के बाद हुई मतगणना में पार्टी ने बंपर जीत हासिल की। गठबंधन सहयोगियों के साथ पार्टी 212 सीटों पर सफल रही, तो वहीं अपने दम पर 209 सीटें हासिल की थीं। 
विज्ञापन
बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान - फोटो : facebook/bnpbd.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में गत 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को लगभग 50 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी 31.76 प्रतिशत मतों पर ही अटक गई। बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने रविवार को बताया, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदिया जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी ने 49.97 प्रतिशत मतों के साथ 297 सीट में से 209 सीट पर जीत दर्ज की है। पाकिस्तान से 1971 में आजादी का विरोध करने वाली कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है। उसने संसद में 68 सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


द डेली स्टार के मुताबिक रविवार को चुनाव आयोग ने एक और फैक्ट बताया। 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव को लेकर आयोग की ओर से जारी पार्टी-वार वोट डेटा के अनुसार, नेशनल इलेक्शन में बीएनपी को कुल 49.97 फीसदी वोट मिले, जबकि जमात को 31.76 फीसदी ही मिले हैं। दूसरे सियासी दल पीछे रह गए, जिसमें नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) को 3.05 फीसदी, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को 2.70 फीसदी, और बांग्लादेश खिलाफत मजलिस को 2.09 फीसदी वोट मिले। 

निर्दलीयों को मिले 5.79 फीसदी वोट
निर्दलीय उम्मीदवार ने कुल मिलाकर 5.79 फीसदी वोट हासिल किए।चुनावी नतीजे में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की एकतरफा जीत ने कइयों को चौंकाया है तो कुछ ने इसे अपेक्षित नतीजा करार दिया है। इस चुनाव में, 41 राजनीतिक दलों का सूपड़ा भी साफ होना कम हैरानी की बात नहीं है। पहली बार ही ऐसा हुआ कि किसी नेशनल इलेक्शन में एक साथ रेफरेंडम कराया गया। 59 रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टियों में से 50 ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि सिर्फ नौ पार्टियों को संसद में सीट मिली। बाकी 41 पार्टियां, दर्जनों, और कुछ मामलों में सौ से ज्यादा, चुनाव क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने के बावजूद, खाली हाथ रहीं।
इस बीच स्थानीय मीडिया ने ईसी के हवाले से पुष्टि की कि 17 फरवरी को नई कैबिनेट शपथ लेगी। चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद बीएनपी नई सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि सरकार ने पहले ही चुने हुए संसदीय सदस्यों की लिस्ट वाला ऑफिशियल गजट पब्लिश कर दिया है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, संविधान के आर्टिकल 148 के अनुसार, चुने हुए प्रतिनिधियों को चुनाव का आधिकारिक परिणाम घोषित होने के तीन दिनों के भीतर शपथ लेनी होती है। 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के चुने हुए सदस्य मंगलवार को शपथ लेंगे, और कैबिनेट भी उसी दिन शपथ लेगी।

चुनाव आयोग के सचिव अख्तर अहमद ने एक प्रेस ब्रीफिंग में शेड्यूल की पुष्टि की। वहीं, ढाका ट्रिब्यून ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार बनने के बाद तारिक रहमान प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। अनुभवी नेताओं के साथ-साथ, पार्टी युवा और बहुत पढ़े-लिखे नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां देने की योजना बना रही है। गृह मंत्रालय, कानून, वित्त और विदेश मामलों जैसे जरूरी मंत्रालयों में वरिष्ठ और नए नेतृत्व को जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है।

क्या सच में रुकेगी रूसी तेल खरीद?: अमेरिकी विदेश मंत्री ने किया बड़ा दावा, कहा- भारत ने रोकने का दिया भरोसा

जमात-ए-इस्लामी प्रमुख ने बीएनपी की चुनावी जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई 
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान को हालिया संसदीय चुनावों में मिली बंपर जीत की बधाई दी है।  अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से, डॉ. शफीकुर रहमान ने तारिक रहमान के आवास पर हुई मुलाकात का जिक्र किया और इसे नेशनल पॉलिटिकल जर्नी का एक अहम पल बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीटिंग सौहार्दपूर्ण रही और उम्मीद जताई कि यह बांग्लादेश के सियासी माहौल में इंस्टीट्यूशनल मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के एक नए चैप्टर का संकेत देगा। देश के लिए अपनी पार्टी के विजन को बताते हुए, जमात-ए-इस्लामी चीफ ने कहा, हम एक ऐसा बांग्लादेश बनाना चाहते हैं जो फासीवाद से आजाद हो, अपने फैसले लेने में स्वायत्त हो, और न्याय पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी, 11-पार्टी गठबंधन के साथ, “लोकतांत्रिक मूल्यों और कॉन्स्टिट्यूशनल गवर्नेंस पर आधारित एक खुशहाल, स्थिर और मॉडर्न देश बनाने के लिए समर्पित है।
 
इनपुट: पीटीआई/आईएएनएस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें