फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheikh Hasina: 'अल्लाह ने मुझे किसी वजह से ही जिंदा रखा है, मैं वापस आऊंगी', समर्थकों से बोलीं शेख हसीना

Tue, 08 Apr 2025 02:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

शेख हसीना ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि 'एक समय बांग्लादेश को विकास के मॉडल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन आज वह देश आतंकी देश में बदल चुका है। हमारे नेताओं को जिस तरह से मारा गया, उसे बताया भी नहीं जा सकता।'
विज्ञापन
मुहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने कहा है कि अल्लाह ने उन्हें किसी वजह से ही अब तक जिंदा रखा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अवामी लीग के सदस्यों की हत्या की है, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। शेख हसीना ने बांग्लादेश में हिंसा में मारे गए अवामी लीग के नेताओं के परिजनों से वर्चुअली बात करते हुए ये बात कही। शेख हसीना को हिंसा के चलते बीते साल अगस्त में पीएम पद के साथ ही देश भी छोड़ना पड़ा था।  
विज्ञापन


शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर साधा निशाना
शेख हसीना ने इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर निशाना साधा और कहा कि 'मोहम्मद यूनुस ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने कभी भी लोगों से प्यार नहीं किया। उन्होंने लोगों को ऊंची ब्याज दर पर लोगों को थोड़े-थोड़े पैसे ब्याज पर दिए और उस पैसे से विदेश में आलीशान जिंदगी गुजारी। हम भी उनके दोहरे चरित्र को समझ नहीं सके और हमारी सरकार ने भी उनकी मदद की, लेकिन लोगों को इससे फायदा नहीं हुआ। मोहम्मद यूनुस ने सत्ता की भूख की वजह से ही अब बांग्लादेश जल रहा है।'

ये भी पढ़ें- Bangladesh: मोदी-युनूस की बातचीत के प्रस्ताव पर बांग्लादेश का जवाब, कहा- हमें भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार
विज्ञापन


'अल्लाह मुझसे कुछ अच्छा काम कराना चाहते हैं'
शेख हसीना ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि 'एक समय बांग्लादेश को विकास के मॉडल के तौर पर देखा जाता था, लेकिन आज वह देश आतंकी देश में बदल चुका है। हमारे नेताओं को जिस तरह से मारा गया, उसे बताया भी नहीं जा सकता। अवामी लीग के नेता, पुलिस, वकील, पत्रकार और कलाकार सभी को निशाना बनाया जा रहा है।' पूर्व पीएम ने कहा कि 'मैंने अपने पिता, माता, भाई और परिवार के सभी सदस्यों को एक दिन खो दिया था। उस वक्त भी मुझे देश लौटने नहीं दिया गया था। मैं किसी अपने को खोने के दर्द को समझती हूं। अल्लाह ने मुझे बचाया और वह मुझसे कुछ अच्छा काम कराना चाहता है। जो लोग अपराध कर रहे हैं, उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा। ये मेरा वादा है।' 
विज्ञापन




बांग्लादेश उठा चुका है प्रत्यर्पण का मुद्दा
शेख हसीना ने कहा कि 'अल्लाह ने उन्हें किसी वजह से ही जिंदा रखा है और मैं जल्द वापस लौटूंगी।' शेख हसीना का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब बांग्लादेश की सरकार शेख हसीना के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है और जब हाल ही में बिम्सटेक सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की थाईलैंड में मुलाकात हुई थी, उस वक्त भी मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग उठाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मोहम्मद यूनुस के सामने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हमलों की घटनाओं पर चिंता जाहिर की थी। 

ये भी पढ़ें- Bangladesh: 1.8 लाख रोहिंग्यायों को वापस लेगा म्यांमार, बांग्लादेश ने कहा- संकट समाधान की दिशा में बड़ा कदम

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें