फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हादसा: ढाका में रसायन गोदाम में आग, चार लोगों की मौत, 23 घायल

Fri, 23 Apr 2021 07:43 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, ढाका

सार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को एक रसायन गोदाम में लगी आग में जलकर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमकल सेवा व नागरिक सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी महफूज रिबेन ने 'ढाका ट्रिब्यून' को बताया कि पुराने ढाका के अरमानीटोला इलाके में स्थिति एक इमारत के भूतल पर तड़के तीन बजे के बाद आग लग गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूतल पर कई ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण किया गया था। दमकल की 20 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाया। राहत अभियान के दौरान कई दमकल कर्मियों के भी घायल होने की खबर है।

समाचार पत्र के अनुसार अधिकारियों ने अभी सभी मृतकों की पहचान नहीं की है लेकिन मृतकों में इमारत का चौकीदार भी बताया जा रहा है। इसमें बताया गया कि मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला है।
विज्ञापन


द डेली स्टार के समाचार में कहा गया कि घटना में कुल 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से कई को सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज और मिटफोर्ड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश अग्निशमन के महानिदेशक मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें