बांग्लादेश चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) लॉक कर दिया है, जिससे वे आगामी फरवरी 2025 के आम चुनाव में वोट नहीं दे सकेंगी। साथ ही हसीना के परिवार के कई अन्य सदस्यों के वोटर कार्ड भी लॉक किए जाना का दावा किया जा रहा है।
बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने है। इसके मद्देनजर देशभर में तैयारी तेज हो चुकी है। दूसरी ओर इस मामले में अब बांग्लादेश चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है। आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) लॉक कर दिया गया है, जिससे वह आगामी फरवरी 2025 के आम चुनाव में वोट नहीं दे सकेंगी। चुनाव आयोग के सचिव अख्तर अहमद ने बताया कि जिनका एनआईडी कार्ड लॉक होगा, वे विदेश से वोट नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि हसीना का वोटर कार्ड लॉक हो चुका है।
हालांकि मामले में अख्तर अहमद ने अन्य नामों का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हसीना की बहन शेख रिहाना, बेटे साजिब वाजेद जॉय और बेटी सैमा वाजेद पुतुल के भी वोटर कार्ड लॉक या ब्लॉक किए गए हैं।
ऐसे में अधिकांश वरिष्ठ अवामी लीग नेता अब भूमिगत या निर्वासन में हैं, क्योंकि हिंसक समूहों ने उनके घर और संपत्तियों को तोड़फोड़ और आग के हवाले कर दिया है, जिसमें शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान का घर भी शामिल है।
ये भी पढ़ें:- US: चार्ली किर्क की हत्या से उठ रहे सैकड़ों सवाल, ओबामा बोले- अमेरिका संवेदनशील मोड़ पर, ट्रंप ने देश को बांटा