फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव से पहले हिंसा, कॉक्स बाजार में प्रचार के दौरान फायरिंग; बच्चे समेत पांच घायल

Fri, 06 Feb 2026 03:27 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान हुई फायरिंग में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। 12 फरवरी के चुनाव से पहले देश में राजनीतिक हिंसा तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक तनाव खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। कॉक्स बाजार जिले के टेकनाफ उपजिला स्थित अली खली रोहिंग्या कैंप इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान हुई फायरिंग में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे कैंप-25 के ब्लॉक ए/04 में हुई।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेकनाफ मॉडल पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी) मोहम्मद सैफुल इस्लाम ने घटना की पुष्टि की है। घायलों में दो रोहिंग्या शरणार्थी और तीन बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलाके में एक ट्रक के जरिए चुनाव प्रचार किया जा रहा था। जैसे-जैसे वाहन के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ी, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अचानक ट्रक की ओर गोलियां चला दीं। गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Iran: ईरान और अमेरिका की बीच तनाव कम करने की कोशिशें जारी, ओमान कर रहा है मध्यस्थता

चुनाव से पहले बढ़ती राजनीतिक हिंसा
मानवाधिकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि 12 फरवरी को होने वाले चुनावों से पहले बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा में तेजी से इजाफा हो रहा है। ढाका स्थित अधिकार संगठन ऐन ओ सालिश केंद्र (ASK) के मुताबिक, जनवरी 2026 में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं दिसंबर 2025 की तुलना में कई गुना बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

पत्रकार भी बने निशाना
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बढ़ती हिंसा की चपेट में पत्रकार भी आ रहे हैं। दिसंबर में जहां 11 पत्रकारों पर हमले दर्ज हुए थे, वहीं जनवरी में यह संख्या बढ़कर 16 हो गई।

संयम बरतने की अपील
मानवाधिकार समूहों ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार के दौरान संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह किया गया है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, देश में बढ़ती हिंसा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

(आईएएनएस इनपुट)


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें