बांग्लादेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद पश्चिम बंगाल में भी तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। अमेरिकी एजेंसी- USGS ने बताया है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नरसिंहदी के पास रहा। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश में 10 लोगों की मौत हुई है। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर भी है।
#WATCH | A 5.5-magnitude earthquake struck near Narsingdi in Bangladesh, this morning.
Visuals from Dhaka as the agencies work to restore damages caused by the tremors. pic.twitter.com/rqHmCggN3L
A 5.5-magnitude earthquake struck near Narsingdi, Bangladesh at 10:08:26 (UTC+05:30) today: United States Geological Survey (USGS Earthquake) pic.twitter.com/efJYPROHim
बांग्लादेश के प्रोफेसर ने दी चौंकाने वाली जानकारी
भूकंप से जुड़ी एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भूकंप आया। डेली स्टार की इस खबर के अनुसार, बांग्लादेश ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और भूविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सैयद हुमायूं अख्तर ने बताया कि बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में आए भूकंप के झटके बहुत तेज थे। प्रोफेसर अख्तर के मुताबिक हाल के दिनों में, बांग्लादेश ने में इतनी तीव्रता के झटका महसूस नहीं किए गए हैं।
कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, कई जिलों में दहशत
कोलकाता समेत उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार सुबह अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 9 मिनट पर आए इन झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगातार 18 सेकंड तक कंपन महसूस हुआ, जिससे कई जगह लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकल आए।