फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस : बीते दो हफ्ते में चीन गए विदेशियों के अमेरिका आने पर रोक, 259 की मौत

Sat, 01 Feb 2020 03:20 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित की वैश्विक स्वास्थ्य आपदा
  • चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 259, हालात  गंभीर
  • भारत ने अपने 324 नागरिकों के चीन से कराया एयरलिफ्ट
  • इससे दुनिया भर में 9,800 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं
विज्ञापन
यात्रियों की जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनावायरस का कहर चीन से शुरू होकर दुनियाभर के कई देशों में फैल रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इसके कई मरीज मिले हैं। देश में कोरोनावायरस का प्रकोप और तेज न हो इसके लिए अमेरिका ने पिछले दो सप्ताह में चीन की यात्रा पर गए विदेशी नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका में अभी तक इससे प्रभावित छह मामले सामने आ चुके हैं। वहीं चीन में कोरोनावायरस के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है।

विज्ञापन

 

चीन से फैले कोरोनावायरस से दुनिया भर में 9,800 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन ने शुक्रवार शाम तक 9,692 मामलों की पुष्टि की है। वहीं, हांगकांग में 12 और मकाऊ में पांच मामले सामने आए हैं। अब तक इस वायरस से चीन में 259 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अधिकतर मौतें चीन के हुबेई प्रांत में हुई हैं। इसी प्रांत में दिसंबर में नए तरीके के कोरोनावायरस का पता चला था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित की वैश्विक स्वास्थ्य आपदा

चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 213 पर पहुंच गई है वहीं संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या 9,692 हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी भारत समेत दुनिया के एक दर्जन से ज्यादा देशों में फैले कोरोनावायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित कर दिया है।

वुहान से 324 भारतीयों ने स्वदेश वापसी को भरी उड़ान

भारत ने भी कोरोनावायरस से अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया है। शुक्रवार देर रात एयर इंडिया के विशेष विमान ने वुहान से 324 भारतीय यात्रियों के पहले जत्थे को स्वदेश लाने के लिए उड़ान भरी।

हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया

वुहान से भारत पहुंचने वाले यात्रियों की जांच के लिए भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में लगभग 300 लोगों को रखने की सुविधा हैं। इस वार्ड में छात्रों की डॉक्टरों और कर्मचारियों के सदस्यों की एक योग्य टीम द्वारा कुछ हफ्तों तक निगरानी की जा सकती है।
विज्ञापन

पूरी दुनिया में बढ़ा खतरा

  • इटली ने दो संक्रमित मरीज मिलने के बाद आपातकाल घोषित
  • पाकिस्तान ने दो फरवरी तक चीन आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक
  • इंडोनेशिया ने चीन नियंत्रित कंपनी में कर्मचारियों के जाने पर लगाई रोक
  • कोरिया में चीन से लौटे 18 संदिग्ध लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया
  • यूके का विमान वुहान से 110 लोगों को लेकर स्वदेश रवाना हुआ
  • जापान ने अपने नागरिकों को चीन की गैर जरूरी यात्रा न करने को कहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें