फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BLA Terrorist Org: अमेरिका की घोषणा- बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी विदेशी आतंकी संगठन, मुनीर के US दौरे के बीच एलान

Mon, 11 Aug 2025 11:56 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिका दौरे के समय ट्रंप प्रशासन के विदेश मंत्रालय ने बड़ा एलान किया। अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। विदेश विभाग ने अपने फैसले का कारण भी बताया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने सोमवार को पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया। अमेरिका ने कहा कि बीएलए को उपनाम द मजीद ब्रिगेड से भी जाना जाता है और वह उग्रवादी समूह है।

विज्ञापन


अमेरिका ने बीएलए को वर्ष 2019 में विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी माना था
विदेश विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विदेश विभाग के अनुसार, बीएलए को वर्ष 2019 में विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित किया गया था। उसने तब पाकिस्तान में हुए कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

ये भी पढ़ें- पहलगाम हमला: थरूर की समिति से बोली सरकार- वारदात के तुरंत बाद नौसेना ने सैकड़ों मिसाइलों के साथ तैनात किए जहाज
विज्ञापन


जब BLA ने आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली
विदेश विभाग ने कहा कि 2024 में बीएलए ने कराची हवाई अड्डे और ग्वादर बंदरगाह प्राधिकरण परिसर के पास हुए आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। 2025 में मार्च में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के अपहरण के पीछे भी उसका हाथ था। बीएल ने 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया था। उस घटना में 31 नागरिकों व सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trump-Putin Meet: क्या पुतिन यूक्रेन के साथ शांति संधि करेंगे? तुरंत पता चल जाएगा; डील पर ट्रंप ने कही यह बात

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका की यात्रा पर
बीएलए को आतंकी संगठन घोषित करने का फैसला उस वक्त लिया है, जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्होंने वाशिंगटन में अमेरिका के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेताओं से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें