बलूच नेता मीर यार बलोच
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
बलोच नेता ने किया आजादी का एलान
मीर यार ने भारतीय मीडिया से अनुरोध किया कि वे बलोचों को पाकिस्तान के अपने लोग के रूप में संदर्भित न करें। बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के बारे में पूछे जाने पर एक साक्षात्कार को याद करते हुए।उन्होंने कहा, हमने 11 अगस्त, 1947 को ही अपनी आजादी की घोषणा कर दी थी, जब अंग्रेज बलूचिस्तान और उपमहाद्वीप छोड़ रहे थे।
ये भी पढ़ें- Balochistan: 'बलूचिस्तान नहीं है पाकिस्तान', बलूच नेता ने किया आजादी का एलान, भारत और विश्वभर से मांगा समर्थन
हम पाकिस्तानी नहीं...
मीर यार ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रिय भारतीय देशभक्त मीडिया, यूट्यूब के साथियों, भारत की रक्षा के लिए लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सुझाव दिया जाता है कि वे बलोचों को पाकिस्तान के अपने लोग के रूप में संदर्भित न करें। हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तानी हैं। पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का सामना नहीं किया।
पीएम मोदी अकेले नहीं, आपके साथ छह करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन
मीर ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में पैदा हुए तनाव के बीच, बलूचिस्तान और उसके लोगों ने भारत के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य के लोग भारत के लोगों को अपना पूरा समर्थन देते हैं। चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है, लेकिन बलूचिस्तान और उसके लोग भारत की सरकार के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले नहीं हैं, आपके पास 6 करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन है।