फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन : चमड़े के बैग पर भगवान गणेश की तस्वीर का विरोध, कंपनी ने मांगी माफी

Fri, 16 Apr 2021 01:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

कंपनी ने कहा- दुख हुआ कि गणेश बैग की वजह से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुईं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बैग निर्माता कंपनी जुडिथ लेइबर काउचर ने चमड़े के बैग पर भगवान गणेश की तस्वीर बनाने को लेकर माफी मांगी है। अपने आकर्षक उत्पादों के लिए मशहूर कंपनी ने इस बैग का उत्पादन बंद कर दिया है। बैग पर भगवान गणेश की तस्वीर को लेकर ब्रिटेन में प्रवासी भारतीयों के विरोध-प्रदर्शन के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


कंपनी की अध्यक्ष लीला कात्सुने ने कहा कि हमें यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि हमारे गणेश बैग की वजह से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। कंपनी का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों, कला और व्यक्तियों को सम्मान देने वाले उत्कृष्ट हैंडबैग का निर्माण करना है।

हालांकि अब हम जान चुके हैं कि गणेश बैग में चमड़े का प्रयोग हिंदुओं की आस्था के खिलाफ है। हम तत्काल प्रभाव से इस शैली के बैग में चमड़े का प्रयोग रोक देंगे और उसकी जगह सिंथेटिक का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही कंपनी ने 6000 पाउंड (लगभग छह लाख 18 हजार रुपये) की कीमत वाले बैग को खरीद चुके ग्राहकों से पेशकश की है कि वे इसके बदले चमड़े के अन्य उत्पाद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें