हॉफमैन को दो और पत्नी को तीन गोलियां लगीं
पुलिस ने बताया कि जिन दो सांसदों पर हमला हुआ, उनके घर एक दूसरे से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर चैम्पलिन और ब्रुकलिन पार्क में हैं। सीनेटर हॉफमैन और उनकी पत्नी यवेटे चैम्पलिन में रहते हैं। दंपती को भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे गोली मारी गई थी। हॉफमैन को दो गोलियां लगीं और यवेटे को तीन बार गोली मारी गई। दंपती के साथ उनकी बेटी होप भी रहती हैं। हालांकि, घटना के वक्त वह घर में थीं या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।
संदिग्ध की गाड़ी से कई सांसदों के नाम की सूची मिली
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की गाड़ी से एक सूची मिली है, जिसमें मेलिसा हॉर्टमैन और जॉन हॉफमैन सहित कई सांसदों के नाम हैं। आशंका है कि हमलावर सूची के मुताबिक सांसदों को निशाना बनाने वाले हैं। सूची में जिन सांसदों के नाम हैं, उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पूरे इलाके में हमलावर की खोजबीन शुरू कर दी है। ब्रुकलिन पार्क में लोगों को घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पुलिस की वर्दी में दरवाजा खटखटाए, तो गेट न खोलें, बल्कि पहले 911 पर कॉल कर जानकारी दें। लोगों से कहा गया है कि जब तक दो पुलिस अधिकारी साथ न आएं, तब तक दरवाजा मत खोलिए। यह हमला राजनीतिक कारणों से किया गया या किसी और वजह से यह अभी साफ नहीं है, लेकिन पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- Minnesota Shooting: दो सांसदों को मारी गई गोली; एक सांसद की मौत, दूसरा घायल; ट्रंप ने FBI जांच के दिए आदेश
अमेरिका में ऐसी भयानक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी : ट्रंप
राष्ट्रफति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे मिनेसोटा में हुई भयानक गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है, जो राज्य के सांसदों के खिलाफ लक्षित करके किया गया हमला मालूम होता है। हमारे अटॉर्नी जनरल, पाम बॉन्डी और एफबीआई स्थिति की जांच कर रहे हैं। हमले में शामिल आरोपी पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
24 दिन पहले इस्राइली दूतावास के दो स्टाफ की हुई थी हत्या
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में 24 दिन पहले (21 मई) इस्राइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधी ने ‘फ्री फलस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी थी। घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।
यह भी पढ़ें -
West Asia Unrest: भारत ने इस्राइल-ईरान टकराव पर SCO के बयान से किनारा किया, विदेश मंत्रालय ने कही यह बात