फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को दी शादी की बधाई, 62 की उम्र में दोबारा दूल्हा बने एंथनी अल्बानीज

Sat, 29 Nov 2025 02:41 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने दोबारा शादी रचाई है। इस पद पर रहते हुए शादी करने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री बने हैं। यह शादी करीब एक साल बाद हुई, जब अल्बनीज ने 2024 में वैलेंटाइन डे पर जोडी हेडन के सामने प्रस्ताव रखा था। दोनों ने अपने खुद के लिखे वचन पढ़े और सिविल अधिकारी ने विवाह की औपचारिकताएं पूरी कराईं।
विज्ञापन
एंथनी अल्बनीज ने दोबारा रचाई शादी - फोटो : X @AlboMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी लंबे समय से साथी रहीं जोडी हेडन से शादी कर ली। इसके साथ ही वे देश के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए, जिन्होंने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान शादी किया। 62 वर्षीय अल्बनीज और 46 वर्षीय हेडन ने राजधानी कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास द लॉज के बगीचे में एक निजी समारोह में शादी की। इसी बीच पीएम मोदी ने अल्बानीज और जोडी हेडन को उनकी शादी पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि वह अपने प्रिय मित्र अल्बानीज और जोडी को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हैं। मोदी का यह संदेश दोनों देशों के बीच जारी सौहार्दपूर्ण संबंधों को भी दर्शाता है। 
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - US: अमेरिका ने अफगानियों को वीजा जारी करने पर लगाई रोक, वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी के बाद ट्रंप सरकार का फैसला

शादी के बाद बोले अल्बनीज- हम बहुत खुश हैं
इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। शादी के बाद जारी बयान में अल्बनीज ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हमने साथ रहने का वादा किया है।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा की शादी की झलक
ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने सोशल मीडिया एक्स पर सिर्फ एक शब्द- विवाहित - लिखकर अपनी शादी की झलक साझा की। वीडियो में वे बो-टाई सूट में दिखाई दिए, जबकि हेडन सफेद शादी के गाउन में मुस्कुराती नजर आईं। जैसे ही दोनों ने हाथ पकड़ा, उन पर कंफेटी बरसी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Peru: चिली में प्रवासियों के खिलाफ चल रहा अभियान, पलायन बढ़ते ही पेरू ने की सीमा पर आपातकाल के एलान की तैयारी

पांच दिन तक ऑस्ट्रेलिया में ही मनाएंगे हनीमून
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि दंपति सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में ही हनीमून मनाएंगे और इस दौरान होने वाले सभी खर्चे वे खुद वहन करेंगे। एंथनी अल्बनीज की यह दूसरी शादी है। वे 2019 में अपनी पहली पत्नी से अलग हुए थे और उनके बेटे का नाम नाथन है। उन्होंने जोडी हेडन से लगभग पांच साल पहले मेलबर्न में एक व्यावसायिक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें