फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, हताहतों की संख्या बढ़कर 248 पहुंची

Sat, 29 Nov 2025 11:36 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

Floods And Landslides On Sumatra Island: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। अधिकारियों के मुताबिक, प्राकृतिक आपदा में अबतक 248 लोगों की मौत हो चुकी है। कई प्रभावित इलाकों में विमान की मदद से राहत और खाद्य आपूर्ति पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से तबाह हुए कई इलाकों में पीड़ितों तक पहुंचने के लिए शनिवार को बचावकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 248 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Op Sagar Bandhu: चक्रवात दित्वाह के प्रभाव से जूझ रहे श्रीलंका की मदद में जुटा भारत, राहत सामग्री पहुंचाई

राहत विमान की मदद पहुंचाई जा रही सहायता
वहीं बाढ़ और भूस्खलन की वजह से क्षतिग्रस्त सड़कों और संचार लाइनों के कारण कई इलाके बड़े पैमाने पर कट गए हैं। उत्तरी सुमात्रा प्रांत के मध्य टापानुली जिले और क्षेत्र के अन्य जिलों में राहत विमान की मदद से सहायता और आपूर्ति पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़कों व संचार व्यवस्था ठप, राहत अभियान में मुश्किल
उत्तरी सुमात्रा पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार सड़कों, बिजली और फोन नेटवर्क के पूरी तरह बंद होने के कारण बचाव दलों को बड़ी परेशानी हो रही है। आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक करीब 8,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, लेकिन कई मार्ग बंद होने के चलते राहत सामग्री अब हेलीकॉप्टर से भेजी जा रही है।

सबसे ज्यादा नुकसान सिबोल्गा और सेंट्रल टापानुली में
आपदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि सिबोल्गा और सेंट्रल टापानुली जैसे क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, 'अभी वहां पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। संचार पूरी तरह बंद है। हम उन इलाकों के लोगों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे।' रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में सेंट्रल टापानुली की एक पूरी परिवार भी शामिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: अमेरिका ने अफगानियों को वीजा जारी करने पर लगाई रोक, वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी के बाद ट्रंप सरकार का फैसला

इंडोनेशिया के अन्य इलाकों में भी बाढ़
केवल नॉर्थ सुमात्रा ही नहीं, बल्कि वेस्ट सुमात्रा और आचेह प्रांतों में भी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इंडोनेशिया की सरकारी एजेंसी अंतारा ने बताया कि आचेह के 23 में से 10 जिलों में पानी भर गया है यह आपदा इंडोनेशिया में दुर्लभ माने जाने वाले ट्रॉपिकल साइक्लोन के कारण हुई है, जो सुमात्रा द्वीप से टकराया और मलक्का जलडमरूमध्य तक पानी फैला दिया। इंडोनेशिया में कई जगहों पर तेज बारिश अभी भी जारी है और प्रशासन जल्द से जल्द और ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें