फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऑस्ट्रेलिया में 9/11 जैसी घटना होते-होते बची, दशहत देखकर सहमे लोग

Fri, 12 Oct 2018 01:20 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉयल ऑस्ट्रेलियन वायुसेना का विमान
विज्ञापन

अमेरिका का 9/11 हमला तो आपको याद ही होगा। इस हमले में विमान विश्व व्यापार संगठन की इमारत से टकरा गया था। जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई थी। इसी तरह की घटना ऑस्ट्रेलिया में होते-होते बची। लेकिन यहां किसी आतंकी संगठन नहीं बल्कि सेना के विमान शहरी इलाकों में पहुंचे और काफी कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे। यह देखकर लोग काफी डर गए। उन्हें लगा कि उनके देश में भी ऐसा ही हमला होने जा रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस एयर शो की आलोचना की है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि रॉयल ऑस्ट्रेलिया वायुसेना (राफ) का एक विमान एयर शो के दौरान बड़ी इमारतों के आसपास बेहद कम ऊंचाई पर विमान उड़ा रहे थे। बोइंग सी-17 विमान ब्रिस्बेन के प्रतिष्ठित रीवरफायर का हिस्सा था। कुछ लोग विमान को देखकर 9/11 हमला कहकर चिल्लाने लगे। सोशल मीडिया पर इस स्टंट की काफी आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह 'गैरजरूरी मूर्खतापूर्ण और खतरनाक' था।

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने कहा, 'यदि एक छोटी सी गलती हो जाती तो आसपास की इमारतें ढह जातीं और लोग मर जाते।' वहीं दूसरे शख्स ने कहा कि राफ को इस तरह के स्टंट करने से पहले योजना बनानी चाहिए थी ना कि केवल ऐसे ही उड़ान भरनी चाहिए थी। तीसरे शख्स ने कहा कि जहां लोग रहते हैं या काम करते हैं, वहां इतने पास विमान को नहीं उड़ाना चाहिए था। सितंबर के महीने में हर साल रीवरफायर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें