फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया : दुष्प्रचार की जानकारी भी देनी होगी टेक कंपनियों को , सहयोग न करने पर सरकार कर सकेगी कार्रवाई

Tue, 22 Mar 2022 07:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिडनी।

सार

सरकार ने बताया कि नए कानूनों के जरिए ऑस्ट्रेलियाई संचार और मीडिया प्राधिकरण (एसीएमए) सहयोग न करने वाली कंपनियों पर इंटरनेट उद्योग संहिता भी लागू करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया दिग्गज टेक कंपनियों पर नकेल कसने के लिए एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। इसके तहत फेसबुक, ट्विटर और गूगल जैसी कंपनियों को उनके मंच से प्रसारित झूठी सूचनाओं और दुष्प्रचार से निपटने की जानकारी मीडिया नियामक से साझा करनी होगी।

विज्ञापन


सोमवार को सरकार ने बताया कि नए कानूनों के जरिए ऑस्ट्रेलियाई संचार और मीडिया प्राधिकरण (एसीएमए) सहयोग न करने वाली कंपनियों पर इंटरनेट उद्योग संहिता भी लागू करने में सक्षम होगा।

 ऑस्ट्रेलिया ने नए कानून बनाने का फैसला एसीएमए की उस रिपोर्ट के बाद लिया, जिसमें पाया गया था कि देशभर के 80 फीसदी वयस्कों तक कोरोना महामारी की गलत सूचनाएं पहुंची थीं। इनमें से 76 फीसदी ने महसूस किया कि ऑनलाइन साझा झूठी और भ्रामक सामग्री को रोकने के लिए इंटरनेट मंचों को अधिक प्रयास करना चाहिए। एसीएमए के मुताबिक, लोगों को सबसे ज्यादा गलत सूचनाएं फेसबुक और ट्विटर पर मिलीं।
विज्ञापन


इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के संचार मंत्री पॉल फ्लेचर ने कहा है कि डिजिटल मंचों को हानिकारक व भ्रामक सामग्री पर रोकथाम के लिए ज्यादा जिम्मेदारी लेनी चाहिए और नए कानूनों के तहत उन्हें भ्रामक सूचनाओं से निपटने संबंधी जानकारी साझा करने को बाध्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें