फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दी पश्चिमी यरुशलम को इजराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता 

Sat, 15 Dec 2018 10:48 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिमी यरुशलम को इजराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को इसकी घोषणा की लेकिन साथ ही कहा कि तेल अवीव से दूतावास को तब तक स्थानांतरित नहीं किया जाएगा जब तक कोई शांति समझौता नहीं हो जाता।

विज्ञापन


मॉरिसन ने भविष्य में पूर्वी यरुशलम को फलस्तीन की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की भी प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में ‘‘उदार लोकतंत्र’’ का समर्थन करना ऑस्ट्रेलिया के हित में हैं। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना करते हुए कहा कि उस जगह पर इजराइल को ‘तंग’ किया गया।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें