फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर पर नस्लीय हमला, दीवारों पर लिखे गए नफरत भरे संदेश

Thu, 24 Jul 2025 12:02 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित स्वामीनारायण मंदिर पर नस्लीय नफरत से भरे स्लोगन लिखकर उसे बदनाम किया गया। साथ ही दो एशियाई रेस्टोरेंट पर भी ऐसे ही ग्राफिटी पाए गए। विक्टोरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री जैसिंटा एलन ने इसे नफरत फैलाने वाली घटना बताया। एक अन्य घटना में एक भारतीय युवक पर भी नस्लीय हमला हुआ।

विज्ञापन
स्वामी नारायण मंदिर - फोटो : swaminarayan.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक बार फिर नस्लीय नफरत का चेहरा सामने आया है। यहां बोरोनिया इलाके में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर को अज्ञात लोगों ने अपमानजनक और नस्लीय भाषा वाले संदेशों से बदनाम करने की कोशिश की। यह घटना सिर्फ एक धार्मिक स्थल पर हमला नहीं, बल्कि भारतीय समुदाय की भावनाओं पर सीधा प्रहार है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन न्यूज आउटलेट 'ऑस्ट्रेलिया टुडे' के मुताबिक, मंदिर की दीवार पर लाल रंग से ‘गो होम ब्राउन...’ जैसे नफरत भरे नस्लीय शब्द लिखे गए। यही नहीं, पास के दो एशियाई रेस्टोरेंट की दीवारों पर भी इसी तरह की अभद्र भाषा पाई गई है।

हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने जताया आक्रोश
हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (विक्टोरिया चैप्टर) के अध्यक्ष मकरंद भगवत ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर शांति, भक्ति और एकता का प्रतीक है। इस तरह की घटना हमारी धार्मिक स्वतंत्रता और पहचान पर हमला है।
विज्ञापन


विक्टोरिया की मुख्यमंत्री का संदेश
हालांकि विक्टोरिया की मुख्यमंत्री जैसिंटा एलन ने अब तक सार्वजनिक रूप से इस घटना की निंदा नहीं की है, लेकिन उनके कार्यालय ने मंदिर प्रबंधन को एक निजी संदेश भेजा है। उन्होंने इसे घृणास्पद, नस्लीय और डर फैलाने वाला कृत्य बताया। एलन ने कहा कि विक्टोरिया पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- रूस में विमान लापता, 50 यात्री थे सवार... अमूर क्षेत्र में थी फ्लाइट, अचानक कटा संपर्क

चार घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, बोरोनिया और बेजवाटर क्षेत्रों में चार घटनाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इन सभी स्थानों पर ग्राफिटी पेंट किया गया। मंदिर, दो रेस्टोरेंट और एक हीलिंग सेंटर को निशाना बनाया गया है। पुलिस ने कहा कि समाज में ऐसे नफरत भरे व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है।

भारतीय समुदाय में आक्रोश, एकता की अपील
इस घटना के बाद हिंदू और बहुसांस्कृतिक संगठनों ने एकजुट होकर नफरत के खिलाफ आवाज उठाई है। स्थानीय समुदाय और ‘सिटी ऑफ ग्रेटर नॉक्स’ की मल्टीफेथ नेटवर्क ने मंदिर को समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई हो'; गाजा में स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था तबाह हुई

भारतीय युवक पर जानलेवा हमला
एक अन्य घटना में, बुधवार को 23 वर्षीय भारतीय युवक चरनप्रीत सिंह पर एडिलेड शहर में नस्लीय टिप्पणी करते हुए जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले उसे ‘एफ-ऑफ इंडियन’ कहा और फिर बेरहमी से पीटकर सड़क पर फेंक दिया। यह घटनाएं दर्शाती हैं कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों और अन्य अल्पसंख्यकों को अब भी नस्लीय नफरत का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय समुदाय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इन मामलों को गंभीरता से उठाने की आवश्यकता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें