फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: जापानी राजदूत ने कहा- चीन के साथ रोजाना संघर्ष करता है जापान

Thu, 22 Jul 2021 02:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, केनबरा

सार

  • जापान के रिश्ते तनावपूर्ण चीनी-ऑस्ट्रेलियाई संबंधों से बेहतर नहीं
  • जापान चीन से निपटने के मामले में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर कर रहा काम
  • चीन के कारण पैदा हो रही चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता
विज्ञापन
Japan China - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में जापानी राजदूत शिंगो यामागामी ने बुधवार को कहा कि चीन के साथ जापान के रिश्ते तनावपूर्ण चीनी-ऑस्ट्रेलियाई संबंधों से बेहतर नहीं रहे हैं। चीन के साथ लाभकारी संबंध कैसे बनाए जा सके हैं, इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया में अक्सर जापान का उदाहरण दिया जाता है। लेकिन यामागामी ने कहा कि उन्होंने चीन के साथ जापान के रिश्तों की स्थिति को लेकर ऑस्ट्रेलिया में एक गलत आम धारणा देखी है।

विज्ञापन


जापानी राजदूत यामागामी ने कहा, चीनी चुनौतियों पर मिलकर काम करना जरूरी
यामागामी ने ऑस्ट्रेलिया के नेशनल प्रेस क्लब से कहा, इस तर्क का निष्कर्ष यह है कि जापान अपने पड़ोसी चीन से निपटने के मामले में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, मैं इस तर्क से इत्तेफाक नहीं रखता हूं। क्योंकि जापान हर रोज संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जापान, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों को चीन के कारण पैदा हो रही चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। यामागामी ने कहा, चिंता मत कीजिए। आप बेहतरीन काम कर रहे हैं। हम एक ही नौका पर सवार हैं और हमें मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


चीनी निवेश रोक चुका है ऑस्ट्रेलिया
चीन के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंध पिछले साल की शुरुआत से तनावपूर्ण हो गए हैं, जब ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी की उत्पत्ति की स्वतंत्र जांच का आह्वान किया था। ऑस्ट्रेलिया ने चीनी प्रौद्योगिकी और प्रमुख बुनियादी ढांचे में निवेश को अवरुद्ध कर दिया है और चीन ऑस्ट्रेलिया से आयात कम करने के लिए अन्य कदमों के साथ शुल्क लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें