ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। बच्चे अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक कब और अन्य प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे। सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनियां सरकार के आदेश का पालन नहीं करती हैं तो उनपर 49.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार 10 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू कर दिया गया। ऐसे में अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, एक्स, स्नैपचैट, थ्रेड्स, रेडिट, ट्विच और किक जैसी कंपनियों को बच्चों के लिए अपनी सामग्री ब्लॉक करनी होगी। यदि ये कंपनियां नियम का पालन नहीं करती हैं, तो उन्हें 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया सरकार के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें अल्बनीज में इस फैसले को परिवारों की ताकत की वापसी बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों को सिर्फ अपनी बचपन जीने का अधिकार देगा और माता-पिता को अधिक मानसिक शांति प्रदान करेगा। अल्बनीज ने यह भी कहा कि दुनिया ऑस्ट्रेलिया को देख रही है और अगर ऑस्ट्रेलिया कर सकता है तो अन्य देश क्यों नहीं।
दस कंपनियों को भेजा जाएगा नोटिस
ये भी पढ़ें:- US: राजमार्ग पर आपात लैंडिंग के दौरान कार से टकराया विमान, पायलट और यात्री सुरक्षित; महिला चालक घायल
कंपनियों को कानून से सहमत होना जरूरी- संचार मंत्री
इसके साथ ही संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा कि कंपनियों को कानून से सहमत होना जरूरी नहीं है, लेकिन सभी ने ऑस्ट्रेलियाई कानून का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि टिकटॉक के 2 लाख से ज्यादा अकाउंट पहले ही बंद कर दिए गए हैं। वेल्स ने चेतावनी दी कि जो बच्चे अभी नियम से बच रहे हैं, उन्हें भी अंततः पकड़ा जाएगा। उदाहरण के लिए, कोई बच्चा वीपीएन का उपयोग करके खुद को नॉर्वे दिखाए, लेकिन यदि वह नियमित रूप से ऑस्ट्रेलियाई बीच या स्कूल गतिविधियों की तस्वीरें पोस्ट करेगा तो पकड़ में आ जाएगा।