फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया : महामारी के मद्देनजर तीन महीने और बंद रहेंगी अंतरराष्ट्रीय सीमा

Wed, 03 Mar 2021 10:28 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
australia - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अगले तीन महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि पिछले एक साल के देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद हैं और अब प्रशासन ने वहां और तीन महीने अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने सरकार को सलाह दी कि विदेशों में कोविड-19 की स्थिति ऑस्ट्रेलिया के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। इसमें कोरोना के नए वेरिएंट भी शामिल हैं। इसलिए परिणामस्वरुप मई से लेकर जून तक अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद रहेंगी। 




बता दें कि महामारी की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद कर दी थीं। वहां की सरकार ने विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बाकी नागरिकों पर यात्रा का प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके अलावा विदेशों में फंसे हजारों को छोड़कर हर सप्ताह वापस जाने की अनुमति पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई लोगों की संख्या पर भी कैप लगाया गया है। 
विज्ञापन


वहीं देश में आने वाले यात्रियों के आगमन पर होटल क्वारंटीन में 14 दिन के लिए हजारों डॉलर खर्च करने होंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में कोरोना से निपटने के लिए बेहतर कदम उठाए गए, यही वजह है कि वहां 25 मिलियन जनसंख्या पर केवल 29,000 कोरोना के मामले हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें