फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: विकराल हुई जंगलों में लगी आग, पर्यटकों को 48 घंटे में क्षेत्र खाली करने के निर्देश

Thu, 02 Jan 2020 11:29 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने पर्यटकों को आगाह किया है कि तेज हवा चलने के कारण जंगलों में लगी आग फैल सकती है। इसके साथ ही सरकार ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में मौजूद हजारों पर्यटकों को 48 घंटे के भीतर क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य के जंगलों में लगी आग ने घरों को तबाह कर दिया और इसके कारण हजारों लोग तथा पर्यटक तटीय क्षेत्र की ओर जाने पर मजबूर हो गए। सोमवार से जंगल की आग की वजह से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस आग ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी तट पर साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्यों में तबाही मचाई है।

मंगलवार सुबह मलाकूटा शहर के करीब 4,000 लोग भाग कर तट की ओर चले गए, क्योंकि हवा की दिशा की वजह से आग उनके घरों तक पहुंच रही है। एनएसडब्ल्यू परिवहन मंत्री एंड्रयू कॉन्स्टेंस ने सार्वजनिक प्रसारक ‘एबीसी’ न्यूज को बताया कि क्षेत्र में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स ग्रामीण दमकल सेवा ने बेटमैन बे से लेकर पड़ोसी विक्टोरिया राज्य तक के 200 किमी के क्षेत्र से पर्यटकों को जाने को कह दिया था। पर्यटकों से कहा गया है कि वे शनिवार से पहले वहां से निकल जाएं क्योंकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

एनएसडब्ल्यू ‘रूरल फायर सर्विस’ के उपायुक्त रॉब रोजर्स ने बताया कि दमकल कर्मी आग को बुझा नहीं पा रहे, उस पर काबू भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने ‘एबीसी’ न्यूज से कहा कि आग इतनी अधिक लगी है कि हम उस पर काबू पाने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें