फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच साझा आधार खोजने की कोशिश : अमेरिका

Wed, 06 Mar 2019 03:46 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि कश्मीर दो दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चली आ रही लड़ाई है। जिसे देखते हुए अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच एक साझा आधार खोजने की कोशिश कर रहा है। आयोवा में सोमवार को ‘फ्यूचर फार्मर्स ऑफ अमेरिक’ कार्यक्रम में उनसे पूछा गया था कि अमेरिका की तरफ से बातचीत करते हुए आप एक सामान्य आधार खोजने की कोशिश कैसे करते हैं? इस पर पोम्पियो ने भारत-पाक विवाद और इस्राइल-फलस्तीन के संघर्ष का हालिया उदाहरण देते हुए कहा कि यह अमेरिका का कूटनीतिक कौशल है।

विज्ञापन

 
पोम्पियो ने कहा, आप सबसे जटिल समस्याओं पर नजर डालें। मध्य पूर्व में इस्राइलियों व फलस्तीनियों के बीच शांति कैसे स्थापित की जाए। या हाल की खबरों में भारतीयों और पाकिस्तानियों के बीच कश्मीर को लेकर लंबे समय से लड़ाई चल रही है। कुछ मामलों में आप नैतिक मूल्य देखते हैं, जो अलग हैं। कुछ मामलों में क्षेत्रीय विवाद हैं। कुछ मामलों में विश्वास की वजह से तर्क पैदा होते हैं। कभी-कभी वे संसाधनों, अधिकारों पर लड़ते हैं। सिर्फ जमीन के लिए ही नहीं, संपत्ति के लिए भी संघर्ष है फिर चाहें वह भूमिगत तेल हो या प्राकृतिक गैस या पानी। कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें