फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: तालिबान सदस्यों को ले जा रहे काफिले पर हमला, कई घायल

Tue, 05 Jul 2022 01:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।

सार

टोलो न्यूज के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने तालिबान 207 अल-फारूक कोर के सदस्यों को ले जा रही मिनी बस पर हमला किया। हेरात पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने एक हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान सदस्यों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला किया गया। सोमवार तड़के हुए इस धमाके में 20 से ज्यादा तालिबान सदस्य घायल हो गए हैं। फिलहाल तालिबान ने किसी मौत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि दो तालिबानी इस धमाके में मारे गए हैं।

विज्ञापन


टोलो न्यूज के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने तालिबान 207 अल-फारूक कोर के सदस्यों को ले जा रही मिनी बस पर हमला किया। हेरात पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने एक हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने अपने ट्वीट में नागरिकों समेत कई अन्य के घायल होने का जिक्र किया है। इससे पहले 2 जुलाई को पूर्वी नंगरहार प्रांत के एक धार्मिक स्कूल में अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंका था, जिसमें 8 लोग घायल हो गए थे।

दुल्हन को घर ले जाने के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर
तालिबान एक बार फिर सुर्खियों में है। नए तालिबानी कमांडर ने अपनी नव विवाहिता दुल्हन को घर ले जाने के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। उसने इस सैन्य हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार से खोस्त प्रांत तक उड़ान भरवाई।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया खामा प्रेस ने बताया, इस कमांडर की पत्नी लोगार के बरकी बराक जिले की है। कमांडर ने अपने ससुर को 12 लाख अफगानी मुद्रा बेटी की शादी के बदले दहेज के रूप में दिए। तालिबान उप प्रवक्ता कारी यूसुफ ने ये आरोप दुश्मनों का दुष्प्रचार कहकर खारिज कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें