फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: भारत की पाकिस्तान को दो टूक- आत्मनिर्णय के नाम पर संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं करेंगे सहन

Fri, 20 Nov 2026 08:38 AM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, संयुक्त राष्ट्र

सार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर आत्मनिर्णय के सिद्धांत का घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। भारतीय राजनयिक भाविका मंगलानंदन ने कहा कि यह सिद्धांत उपनिवेशवाद से मुक्ति का माध्यम है, किसी देश की क्षेत्रीय अखंडता कमजोर करने का आधार नहीं।
विज्ञापन
भाविका मंगलानंदन, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर 'आत्मनिर्णय' के सिद्धांत का घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। भारत ने स्पष्ट कहा कि आत्मनिर्णय के सिद्धांत का इस्तेमाल किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने गुरूवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर चार्टर के कुछ बुनियादी सिद्धांतों जैसे- आत्मनिर्णय को नए सिरे से परिभाषित करने और संकीर्ण या घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चुनिंदा तरीके से लागू करने की लगातार कोशिशें अस्वीकार्य हैं।

ये भी पढ़ें: इस्माइल बघाई का पलटवार: बोले- अमेरिका के जैविक-रासायनिक हथियार वाले दावे बेबुनियाद, यूएस पर क्या आरोप लगाए?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आत्मनिर्णय का सिद्धांत उपनिवेशवाद से मुक्ति का माध्यम है। यह किसी देश से अलग होने या संयुक्त राष्ट्र के किसी सदस्य देश की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने का औचित्य नहीं हो सकता।

बिना नाम लिए पाकिस्तान पर साधा निशाना
भाविका मंगलानंदन ने अपने बयान में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की ओर था। पाकिस्तान अक्सर मुद्दे की प्रासंगिकता की परवाह किए बिना कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है और इसे आत्मनिर्णय के अधिकार से जोड़कर पेश करता है। मंगलानंदन ने कहा, 'हम दोहराना चाहेंगे कि जो देश अब स्वतंत्र हो चुके हैं, वहां आत्मनिर्णय का सिद्धांत लोकतांत्रिक विकल्प के नियमित इस्तेमाल के माध्यम से सबसे बेहतर तरीके से कायम रखा जाता है।'

भारत का लगातार यह रुख रहा है कि पाकिस्तान जनमत संग्रह की मांग उठाता रहा है, लेकिन कश्मीर के लोगों ने भारत में लोकतांत्रिक चुनावों में हिस्सा लेकर और अपने प्रतिनिधियों को चुनकर भारत के साथ रहने का अपना विकल्प जाहिर कर दिया है।

पाकिस्तान के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दिया बयान
भाविका मंगलानंदन संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति की बैठक में बोल रही थीं। यह समिति सामाजिक और मानवीय मामलों से जुड़े मुद्दों पर काम करती है। बैठक में पाकिस्तान की ओर से प्रस्तावित 'लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का सार्वभौमिक रूप से साकार होना' शीर्षक वाले प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कुछ लोगों की जगह कोई नहीं ले सकता': जेनसन के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, जमकर की तारीफ; एलिस हुआंग पर क्या बोले?

इस प्रस्ताव को 62 देशों ने सह-प्रायोजित किया था और इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। प्रस्ताव में किसी देश या किसी विशेष क्षेत्र का उल्लेख नहीं किया गया था, ताकि इसे अधिकतम समर्थन मिल सके। वहीं, इस बार इस्लामाबाद की सामान्य परंपरा से हटकर पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि सैयद हैदर शाह ने अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें