फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Plane Crash: अमेरिका में फिर दिल दहला देने वाला हादसा, उड़ान भरने के बाद एक घर में जा घुसा विमान

Sun, 30 Mar 2025 08:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ब्रुकलिन पार्क (अमेरिका)

सार

US Brooklyn Park Plane Crash : अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। इस बार एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान एक घर में जा घुसा, जिससे भारी नुकसान हुआ। दुर्घटना में एक शख्स के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
विमान हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसे ने सभी को सदमे में डाल दिया है। यहां आयोवा से मिनेसोटा जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक की मौत होने की खबर है। घटना शनिवार को मिनियापोलिस के उपनगर ब्रुकलिन पार्क में हुई। शहर के एक अधिकारी ने इस बारे जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: मतदाताओं को 10 लाख डॉलर देने का मामला, अपीलीय अदालत ने रोक लगाने से किया इनकार

घर जलकर खाक
ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकत अदेसाओगुन ने बताया कि घर में रहने वाले लोगों को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन घर जलकर खाक हो गया है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सिंगल-इंजन वाले सोकाटा टीबीएम7 में कितने लोग सवार थे?
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: 'फर्जी खबरों पर नहीं, भरोसे पर चलता हूं', सूचना लीक मामले में ट्रंप ने नौकरी से न निकालने की दी गारंटी

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच में जुटा
एजेंसी ने बताया कि विमान डेस मोइनेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था। उसका गंतव्य अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डा था। यह मिनियापोलिस के दूसरे उपनगर में स्थित है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच कर रहा है।
विज्ञापन


इस साल अब तक कई विमान दुर्घटनाएं
अमेरिका में इस साल अब तक कई विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके मंत्रिमंडल की ओर से संघीय एजेंसियों में कटौती शुरू करने के बाद से ऐसे कई हादसे सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन के लागत-कटौती उपायों के तहत हवाई सुरक्षा में सहायता करने के लिए जिम्मेदार सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

फरवरी में हुआ था भीषण विमान हादसा
इससे पहले फरवरी में विचिटा, कंसास से 64 लोगों को लेकर आ रहा अमेरिकन एयरलाइंस का विमान सेना के उस ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया था, जो प्रशिक्षण मिशन पर था और उसमें तीन सैनिक सवार थे। टक्कर के कारण दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए थे। हादसे में लिलबर्न, जॉर्जिया के सेना स्टाफ सार्जेंट रेयान ऑस्टिन ओहारा (28), ग्रेट मिल्स, मेरीलैंड के चीफ वारंट ऑफिसर 2 एंड्रयू लोयड ईव्स (39) और डरहम, उत्तरी कैरोलिना के कैप्टन रेबेका एम. लोबाच की मृत्यु हो गई थी। यात्री विमान में भी किसी की जान नहीं बच सकी थी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें